रविंदर सिंह भाटिया हरियाणा जनहित कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को क्षेत्रवाद व भ्रष्टाचार पूर्ण नीतियों से बाज आना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री समूचे प्रदेश का नेतृत्व करता है जबकि भूपेंद्र सिंह हुड्डा विकास व रोजगार के मामले में किलोई हलके को छोड़कर समूचे प्रदेश की अनदेखी कर रहे हैं। हाल ही में राज्य सरकार के शिक्षा विभाग ने करीब 2000 पीटीआई टीचर्स की भर्ती की है।
भर्ती में घोर अनियमितताएं बरती गई हैं जिससे अयोग्य लोगों को तो नियुक्ति मिल गई किंतु उच्च योग्यता रखने वाले क्षेत्रवाद व भ्रष्टाचार का शिकार बनकर बेरोजगार ही रह गए। उन्होंने कहा कि केंद्र की कांग्रेस सरकार शिक्षा की अनिवार्यता का राग अलाप रही है जबकि प्रदेश की कांग्रेसी सरकार उच्च शैक्षिक योग्यता वाले उम्मीदवारों की अनदेखी कर रहे हैं। ऐसे में अनिवार्य शिक्षा का क्या औचित्य रह गया है।
हजकां अध्यक्ष ने कहा कि पीटीआई टीचर्स की यह भर्ती पिछले पांच साल से लंबित थी। पहले भर्ती के लिखित परीक्षा का प्रावधान रखा गया किंतु अपने चहेतों को नौकरियां देने के लिए इस परीक्षा को समाप्त कर दिया गया। इसके अतिरिक्त शुरू में 66 प्रतिशत अंक वालों को ही आवेदन का अधिकार दिया गया था किंतु बाद में इस बाध्यता को भी समाप्त कर दिया गया।
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपने चहेतों को भर्ती का लाभ देने के लिए 60 अंक शैक्षिक योग्यता के तथा 30 अंक साक्षात्कार के निर्धारित किए गए। भर्ती की नियुक्ति में गेस्ट टीचर्स को तवज्जो नहीं दी गई और उच्च शैक्षिक योग्यता वालों को भी दरकिनार किया गया। मैट्रीक पास को नियुक्ति दे दी गई। ऐसे में एमफिल व पीएचडी योग्यता वाले बेरोजगार ही रह गए।
कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा की भ्रष्ट व अपरिपक्व नीतियों के कारण आज प्रदेश भीषण आर्थिक संकट के कगार पर खड़ा है। उन्होंने कहा कि चालू वित्त वर्ष के बजट से पहले ही प्रदेश पर करीब 17 हजार करोड़ रुपए का कर्ज था जो वार्षिक बजट के मिस-मैनेजमेंट के कारण और अधिक बढ़ गया है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की वित्तीय स्थिति पूरी तरह डगमगा गई है और नौबत यह आ चुकी है कि सरकार को अब कर्ज लेने के लिए बोली लगवानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि यही हालात रहे तो आने वाले कुछ सालों में प्रदेश पर कर्ज का बोझ इतना बढ़ जाएगा कि सरकारी व सार्वजनिक क्षेत्र की संपत्ति को भी बेचना पड़ेगा।
हरियाणा जनहित कांग्रेस (बीएल) हरियाणा में सबसे उभरती हुई नयी पार्टी है ! हरियाणा जनहित कांग्रेस (बीएल) के अध्यक्ष चोधरी कुलदीप बिश्नोई हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चोधरी भजन लाल के बेटे है ! आने वाली सरकार हरियाणा जनहित कांग्रेस (बीएल) की होगी और अगले मुख्यमंत्री चोधरी कुलदीप बिश्नोई होंगे !
12 अप्रैल, 2010
रिलांयस को स्टांप ड्यूटी रिफंड गलत
Bhaskar News
हरियाणा जनहित कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप बिश्नोई ने कहा है कि मुख्यमंत्री की अपरिपक्व नीतियों के कारण राज्य गंभीर आर्थिक संकट के कगार पर खड़ा है। उन्होंने कहा कि चालू वित्त वर्ष के बजट से पहले ही प्रदेश पर करीब 17 हजार करोड़ रुपए का कर्ज था जो वार्षिक बजट के मिस मैनेजमेंट के कारण और अधिक बढ़ गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि हुड्डा ने व्यक्तिगत लाभ के लिए पहले एसईजेड के नाम पर जमीन अरबों रुपए की जमीन रिलायंस कंपनी को कौड़ियों के भाव सौंप कर मोटा कमीशन खाया और अब स्टांप ड्यूटी के रूप में प्राप्त हुआ 70 करोड़ रुपए से भी अधिक का राजस्व लौटा कर राज्य के खजाने को मोटी चपत लगाई जा रही है।

05 अप्रैल, 2010
सीएम का भी हो नार्का टेस्ट
भास्कर न्यूज& महेंद्रगढ़
हजकां सुप्रीमो कुलदीप बिश्नोई ने कहा है कि अशोक श्योराण के साथ- साथ मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा का भी नार्को टेस्ट होना चाहिए। साथ ही इसकी सीबीआई जांच की जानी चाहिए।
वे चंडीगढ़ में प्रदर्शन के दौरान घायल तथा जेल में बंद रहे कार्यकर्ताओं का हालचाल पूछने रविवार को महेंद्रगढ़ आए थे। कमल तिवाड़ी के निवास पर उन्होंने कहा हरियाणा राज्य के अलावा अन्य राज्यों में इस तरह की टॉस्क फोर्स नहीं है। श्योराण स्वयं किसी बड़े राजनेता के संरक्षण के बिना इस तरह का कार्य नहीं कर सकते। विधानसभा चुनाव में हजकां के चुने गए 5 विधायकों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी की नीति स्पष्टï थी, परंतु धन के लालच ने उनका ईमान डिगा दिया। स्पीकर ने पांचों विधायकों को चार हफ्ते में अपना जवाब देने का नोटिस देने को कहा गया है, जिसकी अवधि समाप्त हो रही है। इसके बाद हजकां उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाएगी।
इस अवसर पर पूर्व विधायक मूलाराम, रोशनलाल, कुसुम शर्मा, दयाशंकर तिवाड़ी, चेतनप्रकाश गौड़, जगदीश शर्मा, रूद्रपाल, ज्ञानादेवी, शकुंतला पुजारण, सकीना खान,रूद्रपाल सिंह तंवर, संजय बिढाट,राधेश्याम सैनी, विष्णुशर्मा,महेंद्र प्रजापत,मांगे तिवाड़ी, राजेन्द्र तिवाड़ी,पंडित राधे आदि उपस्थित थे।

24 मार्च, 2010
घायल हुए कार्यकर्ता होंगे सम्मानित
गोहाना& हरियाणा जनहित कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव रणजीत कौशिक ने बताया कि गत 5 मार्च को विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस की कार्रवाई में घायल हुण् कार्यकर्ताओं को पार्टी द्वारा आगामी एक मई को कुरुक्षेत्र में आयोजित होने वाले सम्मेलन में सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा पुलिस द्वारा हजकां कार्यकर्ताओं के वाहनों को क्षतिग्रस्त किए जाने के मामले को लेकर हजकां द्वारा अदालत का दरवाजा खटखटाया जाएगा। रणजीत कौशिक ने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा के नेतृत्व वाली प्रदेश कांग्रेस सरकार ने यह सिद्ध कर दिया है कि उनके खिलाफ जनहित में उठने वाली हर आवाज को वह गोलियों अथवा लाठियों के दम पर दबाने में चूक नहीं करेंगे। कौशिक ने कहा कि पार्टी को संघर्ष के सभी साथियों पर गर्व है। उनके अनुसार लाठीचार्ज के दौरान घायल हुए कार्यकर्ताओं को न केवल कुरुक्षेत्र में आयोजित होने वाले सम्मेलन में सम्मानित किया जाएगा बल्कि पार्टी सुप्रीमो कुलदीप बिश्नोई स्वयं प्रत्येक कार्यकर्ता के घर जाएंगे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मास्टर रामपाल रूखी, समुंद्र सिंह मलिक तथा रमेश वशिष्ठ समेत कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।
23 मार्च, 2010
आदमपुर से भेदभाव : बिश्नोई
भास्कर न्यूज & मंडी आदमपुर
हजकां सुप्रीमो एवं आदमपुर के विधायक कुलदीप बिश्नोई ने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा क्षेत्रवाद को बढ़ावा देकर आदमपुर हलके से भेदभाव कर रहे हैं। लोगों को पीने के पानी और बिजली जैसी जरूरतों से भी वंचित रखा जा रहा है। बिश्नोई सोमवार को अनाज मंडी में अपने प्रतिष्ठान पर जनसमस्याएं सुन रहे थे।
हजकां सुप्रीमो ने कहा कि जनता के सहयोग एवं समर्थन का वे जीवनभर ऋणी रहेंगे तथा समय आने पर यह ऋण सूत समेत लौटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज देश में महंगाई का बोलबाला है तथा आम आदमी को मूलभूत सुविधाओं के लिए भी वंचित होना पड़ रहा है। पूरा हरियाणा बिजली-पानी को तरस रहा है जबकि मुख्यमंत्री केवल दिल्ली दरबार में हाजिरी लगाने में मशगूल हैं। उन्हें जनता के हितों से कोई लेना-देना नहीं है। आज प्रदेश में अपना हक मांगने वाले लोगों पर लाठियां बरसाई जाती है। जनता के रक्षक ही भक्षक बने हुए हैं। यह सब सरकार के इशारे पर हो रहा है।
बिश्नोई ने कहा कि आदमपुर क्षेत्र के साथ हुड्डा सरकार भेदभाव कर रही है तथा हलके को विकास के मामले में पीछे धकेलना चाहती है। उन्होंने ग्रामीणों से कुशलक्षेम पूछते हुए उनकी समस्याएं जानी तथा जल्द समाधान का आश्वासन दिया।

17 मार्च, 2010
बिश्नोई की पार्टी पुलिस के खिलाफ अदालत जाएगी
हजकां अध्यक्ष कुलदीप बिश्नोई ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा, "पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के पुलिस महानिरीक्षक के समक्ष हम पहले ही शिकायत दर्ज करवा चुके हैं। अभी तक हमें कोई जवाब नहीं मिला है। मैंने राज्यपाल से मिलने तक का समय मांगा था लेकिन अंतिम समय में इसे स्थगित कर दिया गया।"
उन्होंने कहा, "न्याय के लिए अब हमने अदालत का दरवाजा खटखटाने का फैसला किया है। हमने अपने वकीलों से बात की है। सबूत भी इकट्ठे कर लिए गए हैं।"
उल्लेखनीय है कि गत पांच मार्च को हजकां की एक रैली में पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की ओर से आंसू गैस के गोले छोड़े गए थे और पानी की बौछारें की गई थीं।

11 मार्च, 2010
कुलदीप बोले-झूठ का पुलिंदा
चंडीगढ़.
हरियाणा जनहित कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप बिश्नोई ने बजट को घोर निराशा जनक और आम आदमी के जले पर नमक छिड़कने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि बेलगाम हो चुकी महंगाई में दाल-रोटी जुटाने के लिए कड़ी मशक्कत कर रही जनता को अब बजट के माध्यम से वैट का बोझ भी झेलना पड़ेगा। वैट बढ़ने के साथ ही हर चीज महंगी हो जाएगी। इस तरह से बजट आम आदमी, किसान व गरीब विरोधी है और यह उसे करारा झटका देने वाला है। उन्होंने कहा कि बजट में गलत तथ्यों को बढ़ा-चढ़ा कर पेश किया गया है जिससे यह महज झूठ का पुलिंदा बन कर रह गया है।

09 मार्च, 2010
कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज का विरोध
कैथल & हजकां के जिला युवा प्रधान जगदीप मित्तल ने कहा कि जनता की समस्याओं को उठाने के लिए शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे हजकां कार्यकर्ताओं पर साजिश के तहत किए गए लाठीचार्ज से सरकार की नीयत साफ हो गई है। उन्होंने और कार्यकर्ता सुनील बिश्नोई ने मांग की कि हजकां सुप्रीमो कुलदीप बिश्नोई और कार्यकर्ताओं की हत्या के इरादे से आए पुलिस कर्मियों को बर्खास्त किया जाए। कार्यकर्ताओं पर बनाए गए झूठे मुकदमे रद्द किए जाने चाहिए। इन मांगों को लेकर चंडीगढ़ सेक्टर 25 में भूख हड़ताल का निर्णय लिया गया है।
पुलिस कुलदीप के आगे भीगी बिल्ली
भास्कर न्यूज
चंडीगढ़. सेक्टर-25 स्थित रैली स्थल पर सोमवार को हरियाणा जनहित कांग्रेस प्रमुख कुलदीप बिश्नोई सुबह से लेकर शाम तक बैठे रहे, लेकिन पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने की हिम्मत भी न जुटा सकी।
मालूम हो कि कुलदीप समेत कई पर शुक्रवार की रैली में पुलिस ने लाठियां भांज हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था, लेकिन सोमवार को वह लाचार दिखी। वह सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक भूख हड़ताल पर बैठे कुलदीप को गिरफ्तार नहीं कर पाई। एरिया एसएचओ, तीन डीएसपी और ड्यूटी मजिस्ट्रेट कुलदीप के सामने बैठे ही रह गए। शाम को कुलदीप के जाते ही पुलिस भी चली गई।
हजकां के पास धरना स्थल पर पांच से 12 मार्च तक रैली की अनुमति थी, लेकिन प्रशासन ने शुक्रवार की घटना के बाद इसे कैंसल कर दिया था। बावजूद इसके कुलदीप ने समर्थकों सहित भूख हड़ताल की। उधर, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कुलदीप को जांच के बाद गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कुलदीप ने बताया कि वह वरिष्ठ नेताओं भजनलाल समेत मंगलवार को इस मुद्दे को लेकर संसद के सामने धरने पर बैठेंगे।

08 मार्च, 2010
हजकां कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज की निंदा
कुरुक्षेत्र& हजकां के वरिष्ठ नेता एडवोकेट सुरेश शर्मा ने कहा कि कुलदीप बिश्नोई ने चंडीगढ़ में हुए प्रदर्शन का सफल नेतृत्व किया। लाठीचार्ज होने के बाद सबसे पहला वार भी उन्होंने अपने ऊपर लिया, जिससे उनका जनता के प्रति संघर्ष दिखता है। शर्मा ने बताया कि हजकां की बढ़ती लोकप्रियता से सत्ता पक्ष और अन्य विपक्षी दल सकते में हैं जिसके चलते लाठीचार्ज के रूप में हजकां सुप्रीमो के खिलाफ साजिश की गई। इसके अलावा उन्होंने खाली कारों को पुलिसिया कार्रवाई में तोड़े जाने की भरपाई प्रदेश सरकार के खाते से करवाए जाने की मांग की। इस अवसर पर उनके साथ रोहताश, राममूर्ति, विनोद मैहला और विक्रम सहित कई हजकां सदस्य मौजूद रहे।
07 मार्च, 2010
गाड़ियां तोड़ने का हर्जाना पुलिस से लेगी हजकां
भास्कर न्यूज
चंडीगढ़. हरियाणा जनहित कांग्रेस ने चंडीगढ़ में रोष प्रदर्शन के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं पर किए गए लाठीचार्ज और पार्किग में खड़ी गाड़ियों को तोड़ने के आरोप में चंडीगढ़ पुलिस को अदालत में खींचने का फैसला किया है।
हजकां प्रमुख कुलदीप बिश्नोई का कहना है कि वह तोड़ी गई गाड़ियों के लिए चंडीगढ़ पुलिस से मुआवजा लेंगे। दिल्ली से भास्कर से बातचीत में बिश्नोई ने कहा कि चंडीगढ़ पुलिस का रवैया बर्बरता पूर्ण और अमानवीय रहा। उसने कानूनी सीमाएं तोड़ते हुए कार्यकर्ताओं को बेरहमी से पीटा। उन्होंने कहा कि अगर चंडीगढ़ पुलिस का तर्क है कि हजकां कार्यकर्ता पुलिस बैरियर तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे थे तो वह बताए कि तयशुदा पार्किग स्थल पर खड़ी गाड़ियों को क्यों तोड़ा गया। क्या खड़ी गाड़ियां भी बैरियर तोड़ रही थी।
उन्होंने कहा कि वह दिल्ली में कानूनी राय ले रहे हैं और घटना से संबंधित सभी तरह के फोटो और वीडियो फुटेज जमा कर रहे हैं ताकि इन्हें अदालत में पेश किया जा सके। वह गाड़ियों के नुकसान की भरपाई पुलिस अधिकारियों के वेतन से दिए जाने की मांग करेंगे। वह यह मामला भी अदालत में उठाएंगे कि शांतिपूवर्क प्रदर्शन करने आए हजकां कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज करने के लिए हरियाणा पुलिस की तैनाती क्यों और किसके कहने पर की गई। बिश्नोई ने बताया कि वह पार्टी के पदाधिकारियों के साथ आठ मार्च को हरियाणा के राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया से मिलेंगे और ज्ञापन देंगे।

कांग्रेस के इशारे पर हुआ लाठीचार्ज
भास्कर न्यूज. उचाना
चंडीगढ़ में शांति पूर्वक प्रदर्शन कर रहे हजकां कार्यकर्ताओं पर कांग्रेस सरकार के ईशारे पर लाठी चार्ज किया गया है। प्रदेश के सीएम भूपेंद्र ङ्क्षसह हुड्डा अगर लाठी और गोली के दम पर जनता
की आवाज दबाना चाहते है तो यह उनकी भूल है। यह बात हजकां के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक सूबे ङ्क्षसह पूनिया ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि हजकां सुप्रीमो कुलदीप बिश्नोई की अगुवाई में सेक्टर 25 में विस के घेराव से पहले रैली का आयोजन किया गया था। हजकां द्वारा पार्टीं छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए हजकां के विधायकों की सदस्यता को रद्द करने, मंहगाई कम करने, गुंडागर्दी पर रोक लगाने की मांग को लेकर विस का घेराव किया जाना था। अब तक पहले राजनीति दलों द्वारा जितने प्रदर्शन किए गए हैं उनमें मटका चौक के पास बेरीगेट्स लगाए जाते हैं जबकि हजकां रैली से कुछ दूरी पर ही बेरीगेट्स कांग्रेस सरकार के ईशारे पर लगाए गए। इस अवसर पर मा. धूप, मा. मनीराम, दिलावर श्योकंद, बीरेंद्र जैन, मुकेश शर्मा, सोनू, रोशन खांडा आदि उपस्थित थे।

जनसभा में वाहनों को क्षतिग्रस्त किए जाने की जांच होगी
चण्डीगढ़ पुलिस महानिरीक्षक प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस अधीक्षक(ऑपरेशंस) आर. एस. घुमन से इस मामले की जांच करने को कहा है।
एचजेसी के प्रमुख कुलदीप बिश्नोई के नेतृत्व में 2,000 से अधिक पार्टी कार्यकता शहर के सेक्टर 25 स्थित एक मैदान में हरियाणा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए एकत्र हुए थे। इस दौरान पुलिस और इन कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई थी। झड़पों में 35 पुलिसकर्मियों सहित करीब 100 लोग घायल हो गए थे।
बताया गया है कि इस झड़प के बाद पुलिस ने वहां खड़े लगभग 125 वाहनों में तोड़फोड़ की थी। यहां मीडियाकर्मियों के वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया गया था।

कार्यकर्ताओं पर फूटा पुलिस का गुस्सा
भास्कर न्यूज
चंडीगढ़. पिछले साल किसान रैली में मुंह की खा चुकी चंडीगढ़ पुलिस ने शुक्रवार को हरियाणा जनहित कांग्रेस (हजकां) कार्यकर्ताओं पर जमकर लाठियां बरसाईं।
लाठीचार्ज के वक्त इसका ख्याल भी नहीं रखा गया कि लाठी सिर पर लग रही है या शरीर के किसी अन्य हिस्से पर। पुलिस ने खड़ी गाड़ियों पर भी गुस्सा उतारा। इसमें कुलदीप बिश्नोई के हाथ और सिर पर चोट आई है। हजकां के 32 समर्थक जबकि पुलिस के 34 कर्मचारी घायल हुए हैं। पुलिस की नाराजगी की वजह थी कार्यकर्ताओं का उपद्रव और पथराव।
हजकां की रैली को लेकर पुलिस ने कड़े बंदोबस्त किए थे। सुबह 7 बजे से ही सेक्टर-25डी/38ए के छोटे चौक से पंजाब यूनिवर्सिटी के गेट नंबर-3 तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात थी। हरियाणा से भी पुलिस बुलाई गई थी। महंगाई और हजकां के पांच विधायकों की सदस्यता रद्द करने की मांग को लेकर हजकां प्रदर्शन करने वाली थी। सुबह से हरियाणा के विभिन्न हल्कों से कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगने लगा था।
दोपहर 1 बजे तक करीब 2500 कार्यकर्ता सेक्टर-25 के रैली ग्राउंड मे पहुंच चुके थे। कुलदीप बिश्नोई समर्थकों के साथ हरियाणा विधानसभा की ओर बढ़े तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इतने में भीड़ से पथराव शुरू हो गया।
पुलिस ने पानी की बौछार की, आंसू गैस के गोले छोड़ पथराव रोकने की कोशिश की, हवाई फायर भी किया। हालात काबू न आए तो करीब 2 बजे एसडीएम पीएस शेरगिल ने लाठीचार्ज के आदेश दे दिए। पुलिस ने अधिकतर कार्यकर्ताओं के सिर पर वार किया। कार्यकर्ता डरकर पीछे हट रहे थे, लेकिन पुलिस की लाठियां बरसती रहीं।

हजकां कार्यकर्ताओं व पुलिस में भिडंत
चंडीगढ। हजकां के पाच विधायकों को हुड्डा सरकार द्वारा अवैध ढंग से कांग्रेस में शामिल करने के विरोध में आयोजित प्रदर्शन के दौरान हुजकां कार्यकर्ता पुलिस से भिड गए। दोनों ने करीब 35 मिनट तक एक-दूसरे पर पथराव किया। सेक्टर 25 के धरना ग्राउंड में प्रदर्शन कर रहे समर्थकों पर उस समय पहाड टूट पडा जब पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तीतर-बीतर करने के लिए खदेडना शुरू किया व आंसू गैस के गोले छोडे व पानी की तेज बौछारे की। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों की लगभग दो सौ गाडियों को तोड दिया। लाठीचार्ज में हजकां सुप्रीमो कुलदीप बिश्नोई समेत तीन दर्जन से अधिक पदााधिकारी एवं कार्यकर्ता बुरी तरह से जख्मी हो गए। घायलों में महिलाएं भी शामिल है। चंडीगढ पुलिस ने बिश्Aोई सहित 20 लोगों के खिलाफ धारा 307 के तहत केस दर्ज किया है।
हरियाणा में हजकां कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच झड़प, 30 घायल
यह टकराव उस समय हुआ जब हजकां के कार्यकर्ता विधानसभा की ओर बढ़ रहे थे।
विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व पार्टी अध्यक्ष कुलदीप बिश्नोई कर रहे थे। चण्डीगढ़ के सेक्टर 25 स्थित मैदान में पार्टी के 1000 से ज्यादा कार्यकर्ता राज्य सरकार की नीतियों का विरोध कर रहे थे। विधानसभा की ओर जाने की कोशिश कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोकने की कोशिश की।भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को आंसू गैस और पानी की बौछारों का इस्तेमाल करना पड़ा। हालात को काबू में लाने के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को भी बुलाना पड़ा।
पुलिस अधीक्षक (अपराध) मधुर वर्मा ने संवाददाताओं से कहा, "वे (हजकां कार्यकर्ता) हमारी बात सुनने के लिए तैयार नहीं थे और पुलिस के साथ नोकझोंक कर रहे थे। इसके बाद उन लोगों ने पुलिस पर पत्थर और ईंट फेंकने शुरू कर दिए। किसी अप्रिय घटना को टालने के लिए और हालात को काबू करने के लिए हमने कुछ बल प्रयोग किया।"
इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होने वाले हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कुलदीप बिश्नोई के पिता भजन लाल ने कहा, "पुलिस कांग्रेस सरकार के इशारे पर काम कर रही है। यह पूरी तरह गलत है और उन लोगों ने सारी सीमाएं लांघ दी हैं लेकिन हम अपना विरोध जारी रखेंगे।"
रोहतक में हजकां के जिलाध्यक्ष योगेंद्र नाथ मेहरोत्रा ने आईएएनएस से कहा, "हम लोग शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहे थे और विधानसभा तक जाना चाहते थे लेकिन पुलिस ने हमारे ऊपर हमला कर दिया। पुलिस पूरी तैयारी के साथ आई थी और उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं के साथ भी रियायत नहीं की।"

05 मार्च, 2010
HJC प्रमुख के साथ पार्टी कार्यकर्ता संघर्ष के रूप में घायल
चंडीगढ़, 5 मार्च (पीटीआई) हरियाणा Janhit कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप बिश्नोई और 25 घायल हुए पार्टी कार्यकर्ताओं के बाद वे आज पुलिस से भिड़ गए, जबकि राज्य विधानसभा की ओर बढ़ रहा यह है party' मांग के समर्थन में विधायकों के निलंबन के संबंध में gherao पहले इसे से संबंधित थे HJC बिश्नोई के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं बाड़ टूट गया और पुलिस teargas गोले और बेंत का उपयोग करने के लिए मजबूर विधानसभा की ओर बढ़ने की कोशिश की उन्हें चार्ज. . हाथापाई में HJC कार्यकर्ताओं को भी पुलिस से भिड़ गए. संघर्ष बिश्नोई और उनकी पार्टी के सदस्य हैं और कुछ पुलिस वालों के कुछ छोड़ घायल हो गए. एक HJC के प्रवक्ता ने कहा कि बिश्नोई पीठ और सिर पर चोटें आई, और एक अस्पताल में यहां अस्पताल में भर्ती किया गया. HJC की मांग थी कि उसके विधायकों के दलबदल के लिए पांच विधानसभा के बाद वे सत्ता के लिए कांग्रेस के पार के अयोग्य ठहराया जाए. विधायक राव नरेंद्र सिंह Satpal सांगवान, धरम सिंह, विनोद Bhyana और Zile राम HJC के बाद छोड़ दिया था बिश्नोई को विधानसभा चुनाव के बाद सरकार में किसी भी समायोजन के बारे में कांग्रेस के साथ बातचीत विफल रही. है Bishnoi' पार्टी के शुरू में छह सीटें मिली थीं, लेकिन अब वह 90 सदस्यीय सदन में अकेला विधायक है.
चंडीगढ़ में जनहित कांग्रेस समर्थकों और पुलिस के बीच झड़प
चडीगढ़ में हरियाणा जनहित कांग्रेस समर्थकों और पुलिस के बीच जमकर झड़प हुआ. कुलदीप बिश्नोई अपने 5000 समर्थकों के साथ विधानसभा का घेराव करने निकले थे. जुलूस निकाल रहे कुलदीप विश्नोई के समर्थकों और पुलिस के बीच भिड़ंत हो गई.
हरियाणा जनहित कांग्रेस के नेता कुलदीप विश्नोई अपने कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा का घेराव करने जा रहे थे. पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो कार्यकर्ता बेकाबू हो गए.
भीड़ को तितर बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करनी पड़ी साथ ही वाटर कैनन से पानी की तेज धार छोड़नी पड़ी. जिससे इस लाठीचार्ज में 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए.

18 फ़रवरी, 2010
हजकां करेगी विस का घेराव : भजन
फतेहाबाद & प्रदेश में पानी, बिजली का संकट है वहीं महंगाई मुंह बाएं जनता को परेशान कर रही है। कांग्रेस सरकार ने जनता को सुख देने की बजाए दुख अधिक दिए हैं। इस बात का अंदाजा हाल ही में ऐलनाबाद में हुई कांग्रेस की हार से लगाया जा सकता है। यह बात हजकां के संरक्षक तथा सांसद भजनलाल ने कही। वे गांव चिंदड़ में कृष्ण राड़ के पुत्र सुरजीत राड़ के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे थे। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश व केंद्र की कांग्रेस शासित सरकार को जनता से कोई लेना देना नहीं है, इसका अंदाजा कृषि मंत्री के उस ब्यान से ही लगाया जा सकता है, जिसमें उन्होंने कहा था कि चीनी के भाव बढ़ेंगे तो किसानों को फायदा होगा। भजनलाल ने ग्रामीणों से कहा कि अब तुम ही देख लो कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, फतेहाबाद, हिसार व सिरसा जिले के साथ कितना भेदभाव कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा मात्र रोहतक जिले के ही मुख्यमंत्री बनकर रह गए हैं। ऐसे में प्रदेश की जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए हरियाणा जनहित कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप बिश्नोई के नेतृत्व में 5 मार्च को हरियाणा विधानसभा का घेराव करेगी। उन्होंने इस घेराव के लिए भी गांववासियेां को न्यौता देते हुए कहा कि अपने हकों की लड़ाई लडऩे के लिए वे 5 मार्च को चंडीगढ़ में पहुंचे। भजनलाल ने यह भी बताया कि हजकां की मजबूती के लिए सदस्यता अभियान चलाया हुआ है जो 31 मार्च तक चलेगा।
21 जनवरी, 2010
हर क्षेत्र में नाकाम है कांग्रेस : कुलदीप
टोहाना & कांग्रेस की सरकार हर क्षेत्र में नाकाम रही है। यह आरोप हजकां सुप्रीमो कुलदीप बिश्नोई ने रविवार को हजकां कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कही। कुलदीप यहां पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामेश्वर बिश्नोई की माता व मनोज बिश्नोई की दादी मैना देवी के निधन पर शोक जताने आए हुए थे। उन्होंने कहा कि महंगाई रोकने में कांग्रेस की केंद्र व प्रदेश सरकारें विफल रही हैं और मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का यह बयान कि मुख्यमंत्रियों की बैठक के बाद महंगाई रोकने बारे में नीति बनाएंगे, गैरजिम्मेदाराना है। उन्होंने इसकी निंदा करते हुए कहा कि प्रदेश १५ हजार करोड़ रुपए के कर्ज तले दबा हुआ है, परंतु हुड्डा सरकार इसके बावजूद गुडगांव व पानीपत की बिजली को निजी हाथों में देने पर तुली हुई है। हजकां सुप्रीमो ने ऐलनाबाद उपचुनाव में समर्थन के प्रश्न पर कहा कि उनकी पार्टी किसी का समर्थन नहीं कर रही बल्कि अपने कैडर को मजबूत करने में जुटी हुई है।
इस अवसर पर उनके साथ मनोज बिश्नोई, धीरा सिंह, हवा सिंह, बाबा बूटा सिंह, नानू राम, ईश्वर बोस्ती, कृष्ण सैनी, प्रताप, जगदीश बिश्नोई व सुभाष खिलेरी उपस्थित थे। इससे पूर्व हजकां सुप्रीमो ने डीएसपी हरीश दत्ता के आवास पर जाकर उनके निधन पर भी शोक जताया।

सदस्यता लें
संदेश (Atom)
ब्लॉग आर्काइव
- जून 2012 (1)
- मार्च 2012 (1)
- फ़रवरी 2012 (2)
- जनवरी 2012 (5)
- दिसंबर 2011 (1)
- नवंबर 2011 (8)
- अक्टूबर 2011 (1)
- सितंबर 2011 (7)
- अगस्त 2011 (1)
- जुलाई 2011 (2)
- जून 2011 (10)
- मई 2011 (5)
- अप्रैल 2011 (2)
- मार्च 2011 (8)
- फ़रवरी 2011 (6)
- जनवरी 2011 (1)
- अप्रैल 2010 (3)
- मार्च 2010 (15)
- फ़रवरी 2010 (1)
- जनवरी 2010 (2)
- नवंबर 2009 (1)
- अक्टूबर 2009 (2)
- अगस्त 2009 (1)
- जून 2009 (1)
- अप्रैल 2009 (3)
- फ़रवरी 2009 (1)
- अगस्त 2008 (2)