09 मार्च, 2010

पुलिस कुलदीप के आगे भीगी बिल्ली

भास्कर न्यूज

चंडीगढ़. सेक्टर-25 स्थित रैली स्थल पर सोमवार को हरियाणा जनहित कांग्रेस प्रमुख कुलदीप बिश्नोई सुबह से लेकर शाम तक बैठे रहे, लेकिन पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने की हिम्मत भी न जुटा सकी।
मालूम हो कि कुलदीप समेत कई पर शुक्रवार की रैली में पुलिस ने लाठियां भांज हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था, लेकिन सोमवार को वह लाचार दिखी। वह सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक भूख हड़ताल पर बैठे कुलदीप को गिरफ्तार नहीं कर पाई। एरिया एसएचओ, तीन डीएसपी और ड्यूटी मजिस्ट्रेट कुलदीप के सामने बैठे ही रह गए। शाम को कुलदीप के जाते ही पुलिस भी चली गई।
हजकां के पास धरना स्थल पर पांच से 12 मार्च तक रैली की अनुमति थी, लेकिन प्रशासन ने शुक्रवार की घटना के बाद इसे कैंसल कर दिया था। बावजूद इसके कुलदीप ने समर्थकों सहित भूख हड़ताल की। उधर, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कुलदीप को जांच के बाद गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कुलदीप ने बताया कि वह वरिष्ठ नेताओं भजनलाल समेत मंगलवार को इस मुद्दे को लेकर संसद के सामने धरने पर बैठेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: