08 मार्च, 2010

हजकां कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज की निंदा

कुरुक्षेत्र& हजकां के वरिष्ठ नेता एडवोकेट सुरेश शर्मा ने कहा कि कुलदीप बिश्नोई ने चंडीगढ़ में हुए प्रदर्शन का सफल नेतृत्व किया। लाठीचार्ज होने के बाद सबसे पहला वार भी उन्होंने अपने ऊपर लिया, जिससे उनका जनता के प्रति संघर्ष दिखता है। शर्मा ने बताया कि हजकां की बढ़ती लोकप्रियता से सत्ता पक्ष और अन्य विपक्षी दल सकते में हैं जिसके चलते लाठीचार्ज के रूप में हजकां सुप्रीमो के खिलाफ साजिश की गई। इसके अलावा उन्होंने खाली कारों को पुलिसिया कार्रवाई में तोड़े जाने की भरपाई प्रदेश सरकार के खाते से करवाए जाने की मांग की। इस अवसर पर उनके साथ रोहताश, राममूर्ति, विनोद मैहला और विक्रम सहित कई हजकां सदस्य मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: