07 मार्च, 2010

हजकां कार्यकर्ताओं व पुलिस में भिडंत


चंडीगढ। हजकां के पाच विधायकों को हुड्डा सरकार द्वारा अवैध ढंग से कांग्रेस में शामिल करने के विरोध में आयोजित प्रदर्शन के दौरान हुजकां कार्यकर्ता पुलिस से भिड गए। दोनों ने करीब 35 मिनट तक एक-दूसरे पर पथराव किया। सेक्टर 25 के धरना ग्राउंड में प्रदर्शन कर रहे समर्थकों पर उस समय पहाड टूट पडा जब पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तीतर-बीतर करने के लिए खदेडना शुरू किया व आंसू गैस के गोले छोडे व पानी की तेज बौछारे की। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों की लगभग दो सौ गाडियों को तोड दिया। लाठीचार्ज में हजकां सुप्रीमो कुलदीप बिश्नोई समेत तीन दर्जन से अधिक पदााधिकारी एवं कार्यकर्ता बुरी तरह से जख्मी हो गए। घायलों में महिलाएं भी शामिल है। चंडीगढ पुलिस ने बिश्Aोई सहित 20 लोगों के खिलाफ धारा 307 के तहत केस दर्ज किया है।

कोई टिप्पणी नहीं: