यह टकराव उस समय हुआ जब हजकां के कार्यकर्ता विधानसभा की ओर बढ़ रहे थे।
विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व पार्टी अध्यक्ष कुलदीप बिश्नोई कर रहे थे। चण्डीगढ़ के सेक्टर 25 स्थित मैदान में पार्टी के 1000 से ज्यादा कार्यकर्ता राज्य सरकार की नीतियों का विरोध कर रहे थे। विधानसभा की ओर जाने की कोशिश कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोकने की कोशिश की।भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को आंसू गैस और पानी की बौछारों का इस्तेमाल करना पड़ा। हालात को काबू में लाने के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को भी बुलाना पड़ा।
पुलिस अधीक्षक (अपराध) मधुर वर्मा ने संवाददाताओं से कहा, "वे (हजकां कार्यकर्ता) हमारी बात सुनने के लिए तैयार नहीं थे और पुलिस के साथ नोकझोंक कर रहे थे। इसके बाद उन लोगों ने पुलिस पर पत्थर और ईंट फेंकने शुरू कर दिए। किसी अप्रिय घटना को टालने के लिए और हालात को काबू करने के लिए हमने कुछ बल प्रयोग किया।"
इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होने वाले हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कुलदीप बिश्नोई के पिता भजन लाल ने कहा, "पुलिस कांग्रेस सरकार के इशारे पर काम कर रही है। यह पूरी तरह गलत है और उन लोगों ने सारी सीमाएं लांघ दी हैं लेकिन हम अपना विरोध जारी रखेंगे।"
रोहतक में हजकां के जिलाध्यक्ष योगेंद्र नाथ मेहरोत्रा ने आईएएनएस से कहा, "हम लोग शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहे थे और विधानसभा तक जाना चाहते थे लेकिन पुलिस ने हमारे ऊपर हमला कर दिया। पुलिस पूरी तैयारी के साथ आई थी और उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं के साथ भी रियायत नहीं की।"
हरियाणा जनहित कांग्रेस (बीएल) हरियाणा में सबसे उभरती हुई नयी पार्टी है ! हरियाणा जनहित कांग्रेस (बीएल) के अध्यक्ष चोधरी कुलदीप बिश्नोई हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चोधरी भजन लाल के बेटे है ! आने वाली सरकार हरियाणा जनहित कांग्रेस (बीएल) की होगी और अगले मुख्यमंत्री चोधरी कुलदीप बिश्नोई होंगे !
07 मार्च, 2010
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
ब्लॉग आर्काइव
- जून 2012 (1)
- मार्च 2012 (1)
- फ़रवरी 2012 (2)
- जनवरी 2012 (5)
- दिसंबर 2011 (1)
- नवंबर 2011 (8)
- अक्टूबर 2011 (1)
- सितंबर 2011 (7)
- अगस्त 2011 (1)
- जुलाई 2011 (2)
- जून 2011 (10)
- मई 2011 (5)
- अप्रैल 2011 (2)
- मार्च 2011 (8)
- फ़रवरी 2011 (6)
- जनवरी 2011 (1)
- अप्रैल 2010 (3)
- मार्च 2010 (15)
- फ़रवरी 2010 (1)
- जनवरी 2010 (2)
- नवंबर 2009 (1)
- अक्टूबर 2009 (2)
- अगस्त 2009 (1)
- जून 2009 (1)
- अप्रैल 2009 (3)
- फ़रवरी 2009 (1)
- अगस्त 2008 (2)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें