17 मार्च, 2010

बिश्नोई की पार्टी पुलिस के खिलाफ अदालत जाएगी

हजकां अध्यक्ष कुलदीप बिश्नोई ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा, "पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के पुलिस महानिरीक्षक के समक्ष हम पहले ही शिकायत दर्ज करवा चुके हैं। अभी तक हमें कोई जवाब नहीं मिला है। मैंने राज्यपाल से मिलने तक का समय मांगा था लेकिन अंतिम समय में इसे स्थगित कर दिया गया।"

उन्होंने कहा, "न्याय के लिए अब हमने अदालत का दरवाजा खटखटाने का फैसला किया है। हमने अपने वकीलों से बात की है। सबूत भी इकट्ठे कर लिए गए हैं।"
उल्लेखनीय है कि गत पांच मार्च को हजकां की एक रैली में पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की ओर से आंसू गैस के गोले छोड़े गए थे और पानी की बौछारें की गई थीं।

कोई टिप्पणी नहीं: