11 मार्च, 2010

कुलदीप बोले-झूठ का पुलिंदा

चंडीगढ़. 
हरियाणा जनहित कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप बिश्नोई ने बजट को घोर निराशा जनक और आम आदमी के जले पर नमक छिड़कने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि बेलगाम हो चुकी महंगाई में दाल-रोटी जुटाने के लिए कड़ी मशक्कत कर रही जनता को अब बजट के माध्यम से वैट का बोझ भी झेलना पड़ेगा। वैट बढ़ने के साथ ही हर चीज महंगी हो जाएगी। इस तरह से बजट आम आदमी, किसान व गरीब विरोधी है और यह उसे करारा झटका देने वाला है। उन्होंने कहा कि बजट में गलत तथ्यों को बढ़ा-चढ़ा कर पेश किया गया है जिससे यह महज झूठ का पुलिंदा बन कर रह गया है।

1 टिप्पणी:

बेनामी ने कहा…
इस टिप्पणी को एक ब्लॉग व्यवस्थापक द्वारा हटा दिया गया है.