भास्कर न्यूज & मंडी आदमपुर
हजकां सुप्रीमो एवं आदमपुर के विधायक कुलदीप बिश्नोई ने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा क्षेत्रवाद को बढ़ावा देकर आदमपुर हलके से भेदभाव कर रहे हैं। लोगों को पीने के पानी और बिजली जैसी जरूरतों से भी वंचित रखा जा रहा है। बिश्नोई सोमवार को अनाज मंडी में अपने प्रतिष्ठान पर जनसमस्याएं सुन रहे थे।
हजकां सुप्रीमो ने कहा कि जनता के सहयोग एवं समर्थन का वे जीवनभर ऋणी रहेंगे तथा समय आने पर यह ऋण सूत समेत लौटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज देश में महंगाई का बोलबाला है तथा आम आदमी को मूलभूत सुविधाओं के लिए भी वंचित होना पड़ रहा है। पूरा हरियाणा बिजली-पानी को तरस रहा है जबकि मुख्यमंत्री केवल दिल्ली दरबार में हाजिरी लगाने में मशगूल हैं। उन्हें जनता के हितों से कोई लेना-देना नहीं है। आज प्रदेश में अपना हक मांगने वाले लोगों पर लाठियां बरसाई जाती है। जनता के रक्षक ही भक्षक बने हुए हैं। यह सब सरकार के इशारे पर हो रहा है।
बिश्नोई ने कहा कि आदमपुर क्षेत्र के साथ हुड्डा सरकार भेदभाव कर रही है तथा हलके को विकास के मामले में पीछे धकेलना चाहती है। उन्होंने ग्रामीणों से कुशलक्षेम पूछते हुए उनकी समस्याएं जानी तथा जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
हरियाणा जनहित कांग्रेस (बीएल) हरियाणा में सबसे उभरती हुई नयी पार्टी है ! हरियाणा जनहित कांग्रेस (बीएल) के अध्यक्ष चोधरी कुलदीप बिश्नोई हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चोधरी भजन लाल के बेटे है ! आने वाली सरकार हरियाणा जनहित कांग्रेस (बीएल) की होगी और अगले मुख्यमंत्री चोधरी कुलदीप बिश्नोई होंगे !
23 मार्च, 2010
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
ब्लॉग आर्काइव
- जून 2012 (1)
- मार्च 2012 (1)
- फ़रवरी 2012 (2)
- जनवरी 2012 (5)
- दिसंबर 2011 (1)
- नवंबर 2011 (8)
- अक्टूबर 2011 (1)
- सितंबर 2011 (7)
- अगस्त 2011 (1)
- जुलाई 2011 (2)
- जून 2011 (10)
- मई 2011 (5)
- अप्रैल 2011 (2)
- मार्च 2011 (8)
- फ़रवरी 2011 (6)
- जनवरी 2011 (1)
- अप्रैल 2010 (3)
- मार्च 2010 (15)
- फ़रवरी 2010 (1)
- जनवरी 2010 (2)
- नवंबर 2009 (1)
- अक्टूबर 2009 (2)
- अगस्त 2009 (1)
- जून 2009 (1)
- अप्रैल 2009 (3)
- फ़रवरी 2009 (1)
- अगस्त 2008 (2)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें