07 मार्च, 2010

जनसभा में वाहनों को क्षतिग्रस्त किए जाने की जांच होगी

चण्डीगढ़ पुलिस महानिरीक्षक प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस अधीक्षक(ऑपरेशंस) आर. एस. घुमन से इस मामले की जांच करने को कहा है।
एचजेसी के प्रमुख कुलदीप बिश्नोई के नेतृत्व में 2,000 से अधिक पार्टी कार्यकता शहर के सेक्टर 25 स्थित एक मैदान में हरियाणा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए एकत्र हुए थे। इस दौरान पुलिस और इन कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई थी। झड़पों में 35 पुलिसकर्मियों सहित करीब 100 लोग घायल हो गए थे।
बताया गया है कि इस झड़प के बाद पुलिस ने वहां खड़े लगभग 125 वाहनों में तोड़फोड़ की थी। यहां मीडियाकर्मियों के वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया गया था।

कोई टिप्पणी नहीं: