24 जनवरी, 2012

'भ्रष्टाचार और महंगाई से बचाव के लिए बदलाव जरूरी'


बल्लभगढ़, संवाद सहयोगी : हरियाणा जनहित कांग्रेस के सुप्रीमो व हिसार से सांसद कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि प्रदेश को भ्रष्टाचार, महंगाई से बचाने के लिए सरकार में बदलाव जरूरी है। यह बदलाव केवल जनता ही ला सकती है। इसके लिए लोगों को जागरूक होना होगा।
कुलदीप बिश्नोई सुभाष कालोनी में आयोजित हजकां-भाजपा गठबंधन जनसभा को संबोधित कर रहे थे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व तिगांव से विधायक कृष्णपाल गुर्जर विशिष्ट अतिथि व आयोजन हजकां के पूर्व युवा अध्यक्ष योगेश शर्मा ने किया।
कुलदीप ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व.भजन लाल के कार्यकाल में प्रदेश ने जितनी तरक्की की थी, उतनी कभी नहीं नहीं की। इनेलो सरकार में गुंडों व बदमाशों का राज था, तो कांग्रेस में महंगाई व भ्रष्टाचार का बोलबाला है। दोनों सरकारों ने प्रदेश को काफी पीछे कर दिया है। लोग बिजली, पानी, सड़क, सीवर, अच्छी शिक्षा के लिए तरस रहे हैं। कांग्रेस नेता अपने खजाने भरने में लगे हुए हैं। भ्रष्टाचार में लिप्त नेताओं की संपत्ति की जांच सीबीआई से नहीं बल्कि देश के मुख्य न्यायाधीश से कराई जाए।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस सरकार दो तरह का राज करती है। एक तो जहां हर प्रकार सुविधा मिलती है, जैसे रोहतक में व दूसरा जहां लोगों को मूलभूत सुविधा भी मुहैया नहीं हो। इसमें जिला फरीदाबाद का नाम सबसे पहले हैं। कंाग्रेस की न तो नीति ठीक है और न ही नीयत।
जनसभा के आयोजक योगेश शर्मा ने अतिथियों का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में हजकां के जिला अध्यक्ष डा.तेजपाल शर्मा, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सूरज मान, पूर्व उपमहापौर रेणू भाटिया, भाजपा के राष्ट्रीय किसान मोर्चा के कार्यकारिणी सदस्य मूलचंद शर्मा, पूर्व पार्षद सुरेंद्र तेवतिया, सीमा त्रिखा, नरेंद्र गुप्ता ने भी सभा को संबोधित किया। इस मौके पर भाजपा लीगल सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवदत्त वशिष्ट मुख्य रूप से मौजू

20 जनवरी, 2012

हिरणों के शिकारियों पर तुरंत कसे शिकंजा: बिश्रोई

चंडीगढ़। हरियाणा जनहित कांग्रेस के अध्यक्ष एवं सांसद कुलदीप बिश्नोई ने आदमपुर एवं अन्य क्षेत्रों में काले हिरणों के हो रहे बेखौफ शिकार पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए वन्य प्राणी एवं जीव रक्षा विभाग के अधिकारियों से शिकारियों पर तुरंत शिकंजा कसे जाने की मांग की है। 

सांसद ने कहा कि दुर्लभ प्रजाती के जीवों का शिकार करना गंभीर अपराध है और ऐसे लोगों को कड़ी से कड़ी सज़ा दी जानी चाहिए। हजकां अध्यक्ष कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि पिछले एक सप्ताह के दौरान आदमपुर क्षेत्र में दुर्लभ प्रजाति के 4 काले व 2 मादा हिरणों का शिकार तथा सिरसा जिले के गांव जंडवाला बिश्नोईयान में चार हिरणों की मौत से वन्य जीवों के अस्तित्व पर खतरे के बादल मंडराने लगे हैं।

दुर्लभ प्रजाति के वन्य जीवों की रक्षा करने में वन्य प्राणी एवं जीव रक्षा विभाग पूरी तरह से विफल रहा है और पिछले काफी समय से हरियाणा में काले हिरणों का शिकार हो रहा है। काले हिरणों के लगातार हो रहे शिकार से बिश्नोई समाज समेत हर वर्ग के लोगों में गहरा रोष व्याप्त है। 

हजकां अध्यक्ष ने कहा कि आदमपुर क्षेत्र में हिरणों के अलावा नीलगाय, चिंकारा, खरगोश, मोर, तीतर, चील आदि वन्य जीव कभी बहुतायत मात्रा में आसानी से पाए जाते थे, परंतु पिछले कुछ वर्षों से यहां जंगलों की अंधाधुंध कटाई एवं वन्य जीवों के शिकार से इनकी संख्या में भारी कमी आई गई है और कई प्रजातियां तो यहां लुप्त होने के कगार पर है। वन्य जीवों की लगातार घटती संख्या से पर्यावरण के लिए भी घातक सिद्ध हो सकती है, इसलिए सरकार को दुलर्भ प्रजाति समेत वन्य जीवों की रक्षा के लिए विशेष कदम उठाने चाहिएं।

07 जनवरी, 2012

किसानों के मुद्दे पर संसद में बोले कुलदीप

एनबीटी न्यूज ॥ हिसार : हरियाणा जनहित कांग्रेस (बीएल) के अध्यक्ष एवं सांसद कुलदीप बिश्नोई ने लोकसभा में एसवाईएल के निर्माण की मांग को उठाने के बाद मंगलवार को लोकसभा में फतेहबाद जिला के गोरखपुर में पिछले लंबे समय से धरने पर बैठे किसानों की मांगों को लेकर जोरदार आवाज उठाई। कुलदीप बिश्नोई ने संसद में कहा कि सरकार द्वारा प्रस्तावित गोरखपुर परमाणु संयत्र के विरोध में फतेहाबाद जिले के 30 गांवों के किसान पिछले 16 महीनों से धरने पर बैठे हैं, परंतु असंवेदनशील हो चुकी कांग्रेस सरकार का इन किसानों की तरफ कोई ध्यान नहीं है। सांसद कुलदीप बिश्नेाई ने कहा कि इस परमाणु संयत्र के लगने से जहां किसानों की 1500 एकड़ उपजाऊ कृषि भूमि अधिग्रहीत होगी, वहीं केन्द्र सरकार यहां परमाणु संयंत्र लगाकर परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड के नियमों का भी उल्लंघन किया जा रहा है। नियमों के अनुसार परमाणु बिजली प्लांट 10 हजार आबादी वाले क्षेत्र से करीब 6.6 किलोमीटर दूर होना चाहिए। सांसद ने आग्रह किया कि केन्द्र सरकार तुरंत इस प्रस्तावित प्लांट को रद्द करे, क्योंकि यहां की भूमि कृषि के लिए बहुत ही उपजाऊ है और यहां गेहूं, चावला, कपास, सरसों आदि की फसलें होती हैं। इसके अतिरिक्त परमाणु बिजली संयंत्र लगाने मानव जाति के लिए भी खतरनाक साबित हो सकता है। गोरखपुर में परमाणु बिजली संयंत्र लगाकर सरकार किसानों और लाखों लोगों के जीवन से खिलवाड़ कर रही है। इस प्रस्ताव को तुरंत प्रभाव से रद्द किया जाए और गोरखपुर के किसानों की भूमि को उन्हें वापिस किया जाए।

सत्ता के लिए एचजेसी-बीजेपी बनाएंगी रोडमैप

प्रमुख संवाददाता ॥ चंडीगढ़ 

हरियाणा में सियासत की जड़ें जमाने में जुटी एचजेसी तथा बीजेपी ने गठबंधन के कार्यक्रमों के लिए एक को-ऑर्डिनेशन कमिटी गठित की है। 

इस समिति में दोनों दलों के 10 सदस्य होंगे। यह समिति, एचजेसी के अध्यक्ष एवं सांसद कुलदीप बिश्नोई तथा बीजेपी के हरियाणा प्रभारी और दिल्ली से विधायक डॉ. हर्षवर्धन के मार्गदर्शन में काम करेगी। पूर्व सांसद एवं एचजेसी के वरिष्ठ नेता धर्मपाल मलिक को सर्वसम्मति से समिति काअध्यक्ष तथा पूर्व मंत्री एवं बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामबिलास शर्मा को संयोजक चुना गया। समिति में बीजेपी की ओर से सुरेश भट्ट, प्रो. गणेशी लाल एवं कैप्टन अभिमन्यु को शामिल किया गया है। इसका गठन शुक्रवार को दिल्ली में सांसद कुलदीप बिश्नोई के घर पर हुई बैठक में किया गया। बैठक के दौरान हिसार लोकसभा उप चुनाव एवं आदमपुर और रतिया विधानसभा उप चुनावों के नतीजों पर चर्चा भी हुई। 

बैठक में तय किया गया कि समन्वय समिति एवं गठबंधन के सभी जिलाध्यक्षों की एक बैठक 24 जनवरी को चंडीगढ़ में होगी। प्रस्तावित बैठक में गठबंधन की भावी रणनीति पर चर्चा करके प्रदेश की कांग्रेसी सरकार के खिलाफ चलाए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जाएगी। दोनों पार्टियों के नेताओं ने हुड्डा सरकार पर भ्रष्टाचार में लिप्त रहने का आरोप लगाते हुए प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था, असमान विकास, नौकरियों में हो रहे भेदभाव का मुद्दा उठाया। कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि प्रदेश की सरकार हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है। उन्होंने कहा कि लोेग बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंडियों में किसानों की फसलों की खरीद नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि एचजेसी-बीजेपी गठबंधन प्रदेश की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने और राज्य में 36 बिरादरी की स्वच्छ एवं पारदर्शी सरकार का गठन करने के अपने लक्ष्य के प्रति कृत संकल्प है। 

04 दिसंबर, 2011

हरियाणा में हरियाणा जनहित कांग्रेस(हजकां) ने रखी सीट बरकरार

हरियाणा की एक सीट आदमपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में हरियाणा जनहित कांग्रेस(हजकां) और भाजपा गठबंधन की उम्मीदवार रेणुका बिश्नोई ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के कुलवीर सिंह बेनीवाल पर जीत दर्ज की है।

गत 30 नवम्बर को दोनों सीटों पर हुए उपचुनाव में हरियाणा जनहित कांग्रेस(हजकां) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन की उम्मीदवार एवं हजकां के अध्यक्ष कुलदीप बिश्नोई की पत्नी रेणुका बिश्नोई ने प्रतिष्ठित सीट पर कब्जा बनाये रखते हुए पूर्व मुख्यमंत्नी भजनलाल परिवार की चौधराहट को कायम रखा।

बिश्नोई ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के कुलवीर सिंह बेनीवाल को 22,669 मतों के अंतर से हराकर भजन परिवार के गढ़ पर कब्जा बरकरार रखा। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेला) के प्रत्याशी राम सिंह  बासवाना को 21,811वोट मिले।

आदमपुर में मुख्य मुकाबला भाजपा-हजकां प्रत्याशी रेणुका बिश्नोई इनेलो प्रत्याशी राम सिंह  बसवाना और कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलवीर सिंह  बैनीवाल के बीच था।

ज्ञातव्य है कि आदमपुर सीट हजकां अध्यक्ष कुलदीप बिश्नोई के इस्तीफा देने से रिक्त हुई। उन्होंने हिसार संसदीय उपचुनाव जीत कर अपने पिता भजनलाल की सीट पर कब्जा कायम रखा। हालांकि इस संसदीय उपचुनाव में कांग्रेस की जमानत जब्त हो गई थी और इनेलो दूसरे नंबर पर रही। इनेलो के महासचिव अजय चौटाला और कांग्रेस के पूर्व सांसद जयप्रकाश तीसरे स्थान पर रहे।

27 नवंबर, 2011

पवार के हमलावर के साथ प्रमोद तिवारी को भी हो जेल: सिद्धू

फतेहाबाद। केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार पर हमला करने वाले सिख युवक के खिलाफ जिस धारा में मुकद्दमा दर्ज किया गया है, उसी धारा के तहत उत्तर प्रदेश के एयरपोर्ट पर राहुल गांधी को काले झंडे दिखाने वाले युवक को सरेआम जूतों एवं लातों से मारने वाले केंद्रीय मंत्रियों के खिलाफ भी कानून की वही धाराएं लगाकर मुकदमा दर्ज होना चाहिए। और उन्‍हें जेल भेज देना चाहिये। यहां सिद्धू का इशरा प्रमोद तिवारी की ओर था। यह बात भाजपा सांसद व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने शनिवार को रतिया में भाजपा-हजकां गठबंधन प्रत्याशी महावीर प्रसाद के समर्थन में आयोजित रैली में कही।

सिद्धू ने कहा कि हालांकि मैं शरद पवार पर हुए हमले की निंदा करता हूं परंतु कांग्रेस के भ्रष्टाचार, महंगाई एवं घोटालों से त्रस्त जनता का आक्रोश साफ झलकने लगा है। कांग्रेस ने अपने कुशासन पर रोक नहीं लगाई तो देश की जनता कांग्रेसी नेताओं एवं केंद्रीय मंत्रियों का जीना हराम कर देगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में हजकां भाजपा के पक्ष में चली आंधी और तूफान में सब विरोधी दल सूखे पत्तों की तरह उड़ जायेंगे और रतिया व आदमपुर में गठबंधन प्रत्याशी भारी वोटों से जीतेंगे।

हजकां सुप्रीमो कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि हिसार उपचुनाव में सभी विरोधी नेता कहते थे कि जो जीतेगा अगली सरकार प्रदेश में उसी की होगी, वह तो मैंने जीत लिया। अब बारी रतिया की है। रतिया का चुनाव महावीर प्रसाद को जिता दो, भूपेंद्र हुड्डा की मुख्यमंत्री की कुर्सी से छ: माह में ही छुट्टी कर दूंगा। उन्होंने कहा कि जो इनैलो के नेता सत्ता में रहते पंजाबी बणियों के वोट का अधिकार छीनने का बात कर पंजाबियों को पाकिस्तानी लुटेरे बताते थे, वह आज किस मुंह से इन वर्गां की वोट लेने की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि रतिया और आदमपुर की जनता के पास इनैलो और कांग्रेस से छुटकारा पाने का इससे बढिया मौका नहीं आ सकता।

इस मौके पर भाजपा के प्रदेश प्रभारी एवं दिल्ली से विधायक हर्षवर्धन, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष कृष्णपाल गुर्जर, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिमन्यु, पूर्व सांसद रतनलाल कटारिया, विधायक अनिल विज, पूर्व मंत्री रामविलास शर्मा, पूर्व सांसद किशन सिंह सांगवान, रामचंद्र बंैदा, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष आत्मप्रकाश मनचंदा, प्रो. गणेशीलाल, महामंत्री वीरकुमार यादव, पूर्व सांसद धर्मपाल मलिक, पूर्व विधायक राकेश कंबोज, कंवरपाल गुर्जर, हजकां जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी काका, स. बूटा सिंह, सतपाल गोदारा, पूर्व मंत्री धर्मवीर यादव, पूर्व मंत्री जयनारायण खुंडिया, वीरभान मैहता सहित अनेक नेताओं ने संबोधित किया।

25 नवंबर, 2011

हिसार हार से इनेलो व कांग्रेस नेता गहरे सदमे में: कुलदीप बिश्नोई

हिसार। हरियाणा जनहित कांग्रेस के अध्यक्ष व सांसद कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि हजकां-भाजपा गठबंधन महज दो दलों का नहीं बल्कि दो दिलों का गठबंधन हैं तथा प्रदेश की जनता लंबे समय से एक ऐसे ही गठबंधन की जरूरत महसूस कर रही थी। हिसार लोकसभा उपचुनाव में करारी हार के बाद इनेलो व कांग्रेस नेता गहरे सदमे में हैं इसलिए गठबंधन के जल्दी टूटने जैसी बेतुकी बयानबाजी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इसमें कोई दोराय नहीं कि यह गठबंधन लंबा चलेगा क्योंकि दोनों ही दलों के नेता आपस में बेहतरीन तालमेल करके आगे बढ़ रहे हैं। हिसार लोकसभा उपचुनाव जीतने के बाद अब गठबंधन रतिया व आदमपुर विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करेगा। इसके अतिरिक्त आगामी विधानसभा चुनावों में भी गठबंधन भारी बहुमत से सरकार बनाएगा।

कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि आय से अधिक संपत्ति सहित भ्रष्टाचार के अन्य मामलों में जेल जाना तय है इसलिए इनेलो का कोई भविष्य नहीं। उन्होंने कहा कि इनेलो नेताओं को अभी से ही रतिया व आदमपुर में करारी हार और तिहाड़ जेल नजर आने लगी है। इस बौखलाहट के कारण इनेलो नेता आए दिन ऐसी बेतुकी बयानबाजी कर रहे हैं जिसका कोई सिर-पैर नहीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश का ऐसा कोई वर्ग नहीं जो हुड्डा और चौटाला सरकार की भ्रष्ट व गुंडाराज वाली नीतियों से पीडि़त न हों। इसलिए लोग इनसे दुखी होकर प्रदेश में सत्ता ही नहीं बल्कि व्यवस्था परिवर्तन चाहते हैं।

22 नवंबर, 2011

कुलदीप ने लोस सदस्यता की ली शपथ

नई दिल्ली : हरियाणा के हिसार संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से हाल में उप चुनाव में विजयी कुलदीप बिश्नोई ने सोमवार को लोकसभा की सदस्यता की शपथ ली।

संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन मंगलवार को लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही बिश्नोई ने सदन की सदस्यता की शपथ ली। बिश्नोई ने हिंदी में ईश्वर के नाम पर शपथ ली। सदस्यों ने मेजें थपथपाकर उनका स्वागत किया।

हरियाणा जनहित कांग्रेस (बीएल) के नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल के पुत्र कुलदीप बिश्नोई ने पिछले महीने हिसार में हुए उपचुनाव में इंडियन नेशनल लोकदल के अजय चौटाला को पराजित किया था। यह सीट भजनलाल के निधन के कारण रिक्त हुई थी।

आदमपुर की एकजुटता तोड़ नहीं पाए विरोधी : रेणुका

हिसार, जागरण संवाद केन्द्र : हजका-भाजपा प्रत्याशी रेणुका बिश्नोई ने कहा कि आदमपुर की जनता और भजनलाल परिवार की एकजुटता को विरोधी कभी तोड़ नहीं पाए। केवल हरियाणा ही बल्कि पूरे देश के मानचित्र पर आदमपुर की जनता ने इस एकजुटता की मिसाल बार-बार कायम करके दिखाई है। यहा की जनता हमेशा से जागरूक रही है और आपके नेता स्वर्गीय भजनलाल ने भी आपकी शान पर कोई आंच नहीं आने दी। पिछले 16 वर्षो से अनदेखी का शिकार रहे आदमपुर की खोई शान को लौटने के लिए हजका अध्यक्ष कुलदीप बिश्नोई पिछले लंबे समय से संघर्ष कर रहे है और उनका यह संघर्ष अब रग लाने लगा है।
श्रीमती बिश्नोई आदमपुर, लाडवी, काबरेल व बगला आदि गावों में जनसभाओं को संबोधित कर रहीं थी।
उन्होंने कहा कि काग्रेस व इनेलो नेताओं ने आदमपुर के लिए कभी कुछ नहीं किया है। मौजूदा सरकार के सात साल के कार्यकाल व इनेलो सरकार में इस क्षेत्र के साथ भारी भेदभाव हुआ है, लेकिन अब आप लोगों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि हजका-भाजपा की सरकार बनने पर सारी कसर पूरी कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आप लोगों ने हमेशा से अपनी और हमारी साख को कायम रखा है। एक बार फिर विरोधियों को दिखाना है कि कोई ओछे हथकंडे अपनाकर आदमपुर की जनता को बाट नहीं सकता। अभियान के दौरान गाव लाडवी में अमीचंद लाबा अपने परिवार व सैंकड़ों साथियों सहित काग्रेस छोड़कर हजका में शामिल हुए। इसके अतिरिक्त गाव सारगपुर में मुकेश व उग्रसेन हरिजन काग्रेस छोड़कर, गाव भाणा में कृष्ण खीचड़ इनेलो छोड़कर, सुभाष धानक काग्रेस छोड़कर, गाव भोडिया में बद्रीप्रसाद हरिजन बसपा छोड़कर, राजेंद्र वाल्मीकि काग्रेस छोड़कर हजका में शामिल हुए।
जनसंपर्क अभियान में उनके साथ प्रवीण बिश्नोई, राव राजेंद्र ठेकेदार, हलका प्रधान जयबीर गिल, अजय माजू, रानी राव, माया देवी, संगीता सिंह, कमलेश मल्होत्रा, कृष्ण भाभू, ईश्वर बगला आदि सहित भारी संख्या में गठबंधन नेता व कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

12 नवंबर, 2011

Bishnoi's wife files nomination for by-poll

Chandigarh: HJC president Kuldeep Bishnoi's wife Renuka filed her nomination papers as the party candidate for Adampur Assembly bye-election in Haryana.
Adampur seat fell vacant due to resignation of Kuldeep Bishnoi on his election to Lok Sabha from Hisar seat.

04 नवंबर, 2011

रेणुका बिश्रोई आदमपुर हलके से चुनाव लड़ेगीं

चंडीगढ़। हजकां-भाजपा गठबंधन ने गुरुवार को आदमपुर व रतिया विधानसभा क्षेत्रों से अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। आदमपुर हलके से हजकां अध्यक्ष कुलदीप बिश्नोई की धर्मपत्नी रेणुका बिश्नोई तथा रतिया हलके से भाजपा के महावीर प्रसाद का नाम पार्टी की केंद्रीय इकाई के पास भेजा है। जल्द ही केंद्रीय इकाई द्वारा महाबीर प्रसाद की उम्मीदवार की औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी।

चंडीगढ़ प्रेस क्लब में हुई हजकां-भाजपा के संयुक्त पत्रकार सम्मेलन में हजकां अध्यक्ष कुलदीप बिश्नोई, भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ. हर्षवर्धन, प्रदेशाध्यक्ष कृष्णपाल गुर्जर, विधायक दल के नेता अनिल विज तथा हजकां के पूर्व सांसद धर्मपाल सिंह मलिक व पंडित रामजीलाल ने बताया कि पार्टी की स्थानीय इकाई ने आदमपुर से उम्मीदवारों की सूची में दो नाम जसमादेवी व रेणुका बिश्नाई को शामिल किया था।

कुलदीप बिश्रोई ने बताया कि मेरी माताजी जसमा देवी ने खुद चुनाव न लड़कर अपनी पुत्रवधु रेणुका बिश्नोई को ही मैदान में उतारने का ऐलान किया। भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ. हर्षवर्धन व प्रदेशाध्यक्ष कृष्णपाल गुर्जर ने बताया कि रतिया हलके से भाजपा की प्रदेश इकाई ने सर्वसम्मति से महाबीर प्रसाद का नाम स्वीकृति के लिए पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति को मंजूरी के लिए भेजा है।

02 नवंबर, 2011

आदमपुर विधानसभा हलके में तीसरी बार उपचुनाव

- 30 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए 5 नवंबर से भरे जाएंगे नामांकन
- हिसार स्थित एसडीएम कोर्ट में होंगे नामांकन
- 4 दिसंबर को होगा दावेदारों के भाग्य का फैसला
मणिकांत मयंक, हिसार
लोकसभा उपचुनाव के बाद अब एकबार फिर हिसार जिले के आदमपुर विधानसभा सीट के लिए सियासी संग्राम का शंखनाद हो गया है। इस सीट पर तीसरी बार उपचुनाव होगा। आसन्न उपचुनाव के मद्देनजर नामांकन से लेकर मतगणना तक की प्रक्रिया को सहजता से अंजाम देने के लिए प्रशासन ने भी कमर कस ली है।
आदमपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया हिसार स्थित एसडीएम कोर्ट में पूरी होगी। रिटर्निग आफिसर व एसडीएम अमरदीप जैन के मुताबिक विधानसभा उपचुनाव के प्रत्याशी 5 से 11 नवंबर तक अपना नामांकन पत्र एसडीएम कोर्ट में भर सकेंगे। उन्होंने बताया है कि बुधवार को नामांकन संबंधी सारी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएंगी। उन्होंने बताया कि 12 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। उन्होंने बताया कि 14 नवंबर तक नामांकन पत्र भरने वाले अपनी दावेदारी वापस ले सकेंगे और इसी दिन उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह भी आवंटित कर दिये जाएंगे। इस उपचुनाव में आदमपुर हलका के 1 लाख, 35 हजार, 833 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 73,554 पुरुष व 62,007 महिलाएं शामिल हैं जबकि 272 सर्विस मतदाता भी अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।
गौरतलब है कि आदमपुर विधानसभा हलका में सबसे पहला उपचुनाव वर्ष 1998 में हुआ था जिसमें वर्तमान सांसद व स्व. भजनलाल के पुत्र कुलदीप बिश्नोई ने जीता था। इसके पश्चात जब भजनलाल सहित तीन विधायकों को अयोग्य करार दिया गया था तो वर्ष 2008 में दूसरा उपचुनाव हुआ जिसमें भजनलाल ने अपने सिर जीत का सेहरा बांधा था।

01 नवंबर, 2011

हिसार की बजाय फतेहाबाद में होगी आडवाणी की जनसभा

हिसार। वरिष्ठ भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी की 12 नवंबर को हिसार में होने वाली जनसभा अब फतेहाबाद में होगी। पहले यह जनसभा हिसार में होनी थी पर आदमपुर व रतिया विधानसभा उपचुनावों के कारण इसे फतेहाबाद कर दिया गया है। यह जानकारी भाजपा के प्रदेश महामंत्री वीर कुमार यादव ने रविवार को एक पत्रकारवार्ता में दी। यादव ने बताया कि हिसार के पुराने राजकीय कालेज के मैदान में अब सिर्फ स्वागत समारोह होगा जिसमें भाजपा के सभी नेताओं के अलावा हजकां सुप्रीमों व हिसार के सांसद कुलदीप बिश्नोई भी लाल कृष्ण आडवाणी का स्वागत करेंगें।

भाजपा नेता ने इस अवसर पर सभी हजकां नेताओं तथा कार्यकर्ताओं को भी समारोह के लिए भी आमंत्रित किया। वीर कुमार यादव ने बताया कि 11 अक्तूबर को बिहार से शुरु हुई आडवाणी की जनचेतना यात्रा की 12 नवंबर को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष कृष्णपाल गुर्जर और सांसद कुलदीप बिश्नोई राजस्थान - हरियाणा बॉर्डर पर स्थित झुपई में अगवानी करेंगें। उन्होने बताया कि सिवानी कस्बे में यात्रा का औपचारिक स्वागत किया जाएगा। यादव ने कहा कि हरियाणा में अडवाणी की यात्रा 3 तीन तक रहेगी जिसमें पहले चरण में 12 नवंबर को सिवानी, हिसार और फतेहाबाद में जनसभा के बाद 12 नवंबर को ही रात में सिरसा पहुंचेगी और रात्रि विश्राम के बाद 13 नवंबर को डबवाली के रास्ते पंजाब में प्रवेश करेगी। इसके बाद 17 नवंबर को दोबारा हरियाणा के अंबाला और नारायणगण होते हुए हिमाचल में चली जाएगी।

भाजपा नेता ने कहा कि हिसार उपचुनाव में जनता को कांग्रेस का मजबूत विकल्प मिला है तथा आडवाणी की यात्रा से प्रदेश में हजकां-भाजपा गठबंधन के पक्ष में बने माहौल में और इजाफा होगा। हाल ही में आडवाणी की यात्रा के रूटों में मिले विस्फोटकों के बाद सुरक्षा के सवाल पर भाजपा नेता ने कहा कि प्रदेश भाजपा की ओर से पुलिस विभाग को इस यात्रा की सूचना दे दी गई है। आदमपुर और रतिया में से किस सीट पर भाजपा की दावेदारी के प्रश्न पर उन्होंने इस बारे में कोई भी बात कहना जल्दबाजी बताया। उन्होने उम्मीद जताई कि हजकां सुप्रीमों कुलदीप बिश्नोई भी फतेहाबाद की जनसभा में शामिल होंगें। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश संगठन सचिव सुरेश भट्ट, जिलाध्यक्ष कृष्ण रिणवा, श्रीनिवास गोयल , रामनिवास फौजी ,मंदीप गिल मौजूद थे।

18 अक्टूबर, 2011

बिश्नोई की जीत को टीम अन्ना ने बताया कांग्रेस के खिलाफ जनादेश

हिसार लोकसभा उपचुनाव में कुलदीप बिश्नोई विजयी रहे. हालांकि उन्हें उम्मीद से थोड़ा कम मत प्राप्त हुआ और इनेलो के अजय चौटाला ने उन्हें कड़ी टक्कर दी. बिश्नोई ने अजय चौटाला को मात्र छह हजार वोटे से पराजित किया. फिर भी उनकी जीत और कांग्रेस की हार से टीम अन्ना हजारे ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा है सत्तारूढ़ दल को इससे सबक लेना चाहिये और जनलोकपाल विधेयक का पारित होना सुनिश्चित कराना चाहिये. हजारे पक्ष ने यह भी कहा कि ये चुनाव जनलोकपाल विधेयक पर जनमत संग्रह की तरह थे.



हजारे पक्ष के सदस्य अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘‘यह जनलोकपाल विधेयक पर जनमत संग्रह है। कांग्रेस को इससे सबक लेना चाहिये और अब जनलोकपाल विधेयक पारित करा देना चाहिये।’’ चुनाव में आए नतीजों के अनुसार भाजपा से समर्थन प्राप्त हरियाणा जनहित कांग्रेस के प्रमुख कुलदीप विश्नोई ने इंडियन नेशनल लोकदल के अजय चौटाला को हरा दिया है और कांग्रेस उम्मीदवार जयप्रकाश तीसरे स्थान पर रहे.



किरण बेदी ने कहा, ‘‘यह मतदाताओं का जनादेश है। हजारे पक्ष लोकपाल विधेयक पर संबंधित दलों के रुख के बारे में हमेशा से मतदाताओं को अवगत कराता रहा है। हमने इसके लिये कोई श्रेय नहीं लिया है क्योंकि ऐसा करना हमारा मकसद नहीं था।’’ उन्होंने कहा कि हम सिर्फ यही चाहते हैं कि वे ही सांसद संसद तक पहुंचें जिनके पार्टी अध्यक्ष जनलोकपाल विधेयक को लेकर प्रतिबद्ध हैं. हिसार में कांग्रेस को छोड़कर सभी दलों ने यह प्रतिबद्धता जतायी थी. इसके बाद फैसला मतदाताओं को करना था। हालांकि खुद कुलदीप बिश्नोई ने अपनी जीत में अन्ना इफेक्ट होने से इंकार किया है.



हिसार लोकसभा उपचुनाव में हजकां के कुलदीप बिश्नोई को 3,55,941 वोट प्राप्त हुए जबकि अजय चौटाला को 3,49,618 वोट और तीसरे स्थान पर रहे जयप्रकाश को 1,49,785 वोट प्राप्त हुए.


16 सितंबर, 2011

कांग्रेस शासन ने पानी-बिजली के लिए तरसाया

एनबीटी न्यूज ॥ हिसार 

दिल्ली रोड स्थित मिड टाउन ग्रैंड में गुरुवार को बीजेपी -एचजेसी संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन कियागया। इस मौके पर गठबंधन के उम्मीदवार कुलदीपबिश्नोई ने कहा कि कांग्रेस पिछले 7 साल से हिसार क्षेत्र कीअनदेखी करती आ रही है। यहां के लोग मूलभूत बिजली -पानी व सड़क - परिवहन आदि के लिए तरस गए हैं।उन्होंने कहा कि कुछ ऐसी ही स्थिति आईएनएलडी के 6साल के शासन में रही। आईएनएलडी नेताओं ने तो शहरमें लूट , जोर - जबरदस्ती और भय - भ्रष्टाचार का माहौलबना रखा था। आज लोगों के वोट लेने के लिए यही लोगव्यापारी , कर्मचारी , किसान व मजदूर हितों की बात कररहे हैं। असल में आईएनएलडी और कांग्रेस को हिसारलोकसभा क्षेत्र में वोट मांगने का अधिकार ही नहीं है। 

सम्मेलन में बीजेपी के प्रदेश प्रभारी डॉ . हर्षवर्धन ने कहा कि अब लाल बहादुर शास्त्री , सरदार वल्लभ भाईपटेल जैसे नेताओं वाली कांग्रेस नहीं रही। आज की कांग्रेस सोनिया जैसे भ्रष्ट लोगों के हाथों की कठपुतली है।उन्होंने कहा कि कल तक हाथ मिलाने को आतुर चौटाला परिवार के लोग एचजेसी के साथ गठबंधन होने परबीजेपी को जीरो बता रहे हैं। वे शायद भूल गए कि जब - जब वे सत्ता में आए बीजेपी के दम पर ही आए हैं। 

इस मौके पर गठबंधन के अन्य वक्ताओं ने कहा कि राज्य में आने वाला समय बीजेपी - एचजेसी गठबंधन का है।इस उपचुनाव में कुलदीप की एकतरफा लहर चल रही है। उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश चौटाला और भूपेंद्र सिंहहुड्डा ने हिसार क्षेत्र के साथ हमेशा भेदभाव किया है और उन्होंने सिवाय झूठे वायदों व झांसों के यहां के लोगों कोकुछ नहीं दिया। इसलिए लोग इनकी सरकारों से तंग आ चुके हैं। 

हरियाणा युवा किसान पार्टी का हजकां में हुआ विलय

हिसार। हजकां-भाजपा उम्मीदवार कुलदीप बिश्नोई को आज उस समय बड़ी सफलता हासिल हुई जब अहीरवाल के कद्दावर व संघर्षशील नेता और पूर्व विधायक नरेश यादव ने अपने प्रदेश स्तरीय संगठन हरियाणा युवा किसान पार्टी को हरियाणा जनहित कांग्रेस में विलय करते हुए हजकां नेतृत्व की नीतियों में आस्था जताई। कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि पूर्व विधायक नरेश यादव के हजकां में आने से पार्टी को भारी मजबूती मिली है।

उन्होंने नरेश यादव को भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त करने की घोषणा की। हजकां अध्यक्ष ने कहा कि नरेश यादव द्वारा जनहितों के लिए जारी संघर्ष के मद्देनजर भविष्य में भी पार्टी संगठन में उन्हें भरपूर मान-सम्मान दिया जाएगा। हजकां अध्यक्ष कुलदीप बिश्नोई के सेक्टर-15 स्थित आवास पर हजारों समर्थकों के साथ पहुंचे पूर्व विधायक नरेश यादव का पूर्व सांसद पंडित रामजीलाल, पूर्व विधायक अमीरचंद मक्कड़, नारनौल जिलाध्यक्ष प्रोफेसर रोशन लाल यादव, रेवाड़ी जिलाध्यक्ष राव राजेंद्र ठेकेदार, हिसार जिलाध्यक्ष रणधीर पनिहार, कुसुम शर्मा व हांसी हलका प्रधान रवींद्र बहार ने सहित पार्टी नेताओं ने जोरदार स्वागत किया।

पूर्व विधायक नरेश यादव द्वारा हजकां में शामिल होने से हजकां-गठबंधन को हांसी, बवानीखेड़ा व आदमपुर क्षेत्र के अहीर बाहुल्य इलाकों में काफी बढ़त मिलेगी। नरेश यादव ने कहा कि कुलदीप बिश्रोई के प्रत्याशी बनने के बाद इनेलो खेमे को अभी से वर्ष 2004 के भिवानी लोकसभा में मिली करारी हार का डर सताने लगा है। उन्होंने कहा कि हिसार क्षेत्र व 36 बिरादरी का भला स्वर्गीय चौ. भजनलाल ने ही किया है और भविष्य में भी उनके राजनैतिक वारिस कुलदीप बिश्नोई ही यहां के लोगों को क्षेत्रवाद के आधार पर होने वाले भेदभाव से निजात दिला सकते हैं।



वर्ष 2005 के विधानसभा चुनाव में जब समूचे प्रदेश में कांग्रेस की लहर चल रही थी तब नरेश यादव निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर कांग्रेसी उम्मीदवार राव नरेंद्र को परास्त कर विधायक बने थे। वर्ष 1985 में छात्र संघ चुनाव करवाने की मांग को लेकर नौ दिन तक आमरण अनशन करना, एसईजेड के विरोध में गडग़ांव में रथयात्रा करना, एसवाईएल की मांग को लेकर राष्ट्रपति भवन तक की पैदल यात्राएं करना, पानी की मांग को लेकर दस दिन तक जेल में आमरण अनशन करना, हरियाणा को उसके हिस्से का पानी दिलाने के लिए ललकार महारैली करना व उसमें कई बड़े केंद्रीय नेताओं को बुलाना तथा लोकसभा व विधानसभा चुनाव लड़कर दमदार हाजिरी दर्ज करना नरेश यादव की उपलब्धियां हैं। वर्तमान में प्रदेश भर में हरियाणा युवा किसान पार्टी नाम से उनका संगठन सक्रिय रहा है।

बीजेपी ने ही चौटाला को जीरो से हीरो बनाया था : शर्मा

एनबीटी न्यूज ॥ हिसार : हरियाणा के पूर्व शिक्षा मंत्री एवं हिसार लोकसभा सीट के लिए बीजेपी के प्रभारी प्रो. रामविलास शर्मा ने कहा कि चौटाला साहब बीजेपी को जीरो पार्टी कहकर संबोधित कर रहे हैं, जबकि इसी पार्टी ने उनको 24 जुलाई, 1999 को जीरो से हीरो बनाया था। क्षेत्र की जनता के बीच तो इस बात की भी आशंका जताई जा रही है कि कहीं अजय चौटाला चुनाव के मैदान से ही न भाग जाएं।

शर्मा ने बुधवार को यहां जाट धर्मशाला में पार्टी कार्यकर्त्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए यह बात कही। वहीं बीजेपी के प्रदेश महामंत्री वीर कुमार यादव ने कार्यकर्त्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और चुनाव में अपनी पूरी भागीदारी होने की बात को दोहराया। उन्होंने कहा कि कुलदीप बिश्नोई एक होनहार नवयुवक हैं। वह क्षेत्र की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे।

राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिमन्यु ने इस अवसर पर कहा कि भ्रष्टाचार, विदेशों में जमा काला धन, घोटालों, भूमि अधिग्रहण नीति, लगातार बिगड़ती कानून-व्यवस्था, बढ़ती महंगाई, रसोई गैस, बिजली-पानी की समस्या आदि मुद्दों पर लड़े जाने वाले इस चुनाव में कांग्रेस की हालत पतली हो गई है। 

13 सितंबर, 2011

कुलदीप के लिए वोट मांगने हिसार आएंगे गडकरी, सुषमा

हिसार। भाजपा-हजकां गठबंधन के उम्मीदवार व हजकां अध्यक्ष कुलदीप बिश्नोई आगामी 21 सितंबर को समर्थकों की भारी तादाद के बीच नामांकन भरेंगे। यह बात उन्होंने आज अपने चुनाव मुख्यालय का उद्घाटन के बाद आयोजित पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि दोनों दलों की संयुक्त कार्यकारिणी की बैठक 15 सितंबर को हिसार में होगी। उन्होंने बताया कि 11 अक्टूबर को गठबंधन द्वारा हिसार में महारैली आयोजित की जाएगी और यह रैली हजकां की रोहतक रैली से भी बड़ी होगी।

उन्होंने बताया कि महारैली में भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी, नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज, अरूण जेटली जैसे अनेक राष्ट्रीय नेता शिरकत करेंगे। कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि हजकां-भाजपा गठबंधन स्वाभाविक है और प्रदेश में राजनैतिक बदलाव के लिए लंबे अरसे से ऐसे ही गठबंधन की जरूरत थी। इस गठबंधन के बाद प्रदेश में कांग्रेस व इनेलो का कोई भविष्य नहीं रहेगा।

पत्रकारों से बातचीत में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री वीर कुमार यादव ने कहा कि पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता बिश्रोई की जीत के लिए जी-जान लड़ा देगा। इस अवसर पर पूर्व सांसद पंडित रामजीलाल, पूर्व मंत्री डॉ. धर्मबीर यादव, पूर्व विधायक अमीरचंद मक्कड़, पूर्व विधायक सूबे सिंह पूनिया, भाजपा की ओर से जिलाध्यक्ष प्रोफेसर कृष्णलाल रिणवा, श्रीनिवास गोयल, जोगीराम सिहाग, मंदीप मलिक, डॉ. योगेश बिदानी, डीएम यादव जबकि हजकां के जिलाध्यक्ष रणधीर पनिहार, गुरमेश बिश्नोई, रामनिवास राड़ा, गुलजार काहलों, ज्ञान तायल, कृष्णा यादव, बिमला डालमिया, सरोज सिहाग, अंगूरी सैनी, सुनीलपाल वाल्मीकि, सुभाष टाक, विनोद ऐलावादी, बलदेव खोखर, इंद्रोश गुज्जर, सुभाष बिश्नोई, महाबीर गावडिय़ा, राजपाल सिंघवा, तजबीर मलिक, संतोष ढुल, दयानंद शर्मा, मनोज जांगड़ा, फूलकुमार मात्रश्याम, महेंद्र चिकनवास आदि सहित भारी संख्या में भाजपा-हजकां नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बीजेपी-एचजेसी ने बनाया कुलदीप को उम्मीदवार

एनबीटी न्यूज ॥ हिसार

हरियाणा जनहित कांग्रेस (एचजेसी) और बीजेपी गठबंधन ने एचजेसी अध्यक्ष कुलदीप बिश्नोई को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया। स्वर्गीय भजनलाल की पत्नी जसमा देवी ने रविवार को इसकी घोषणा की। इस दौरान गठबंधन की ओर से आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि दोनों दलों की संयुक्त कार्यकारिणी की बैठक 15 सितंबर को हिसार में होगी और 21 सितंबर को वे नामांकन भरेंगे।

उन्होंने बताया कि 11 अक्टूबर को हिसार में महारैली आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि महारैली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी, नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज, अरुण जेटली जैसे अनेक राष्ट्रीय नेता शिरकत करेंगे। कुलदीप ने कहा कि प्रदेश में राजनैतिक बदलाव के लिए लंबे अरसे से ऐसे ही अलायंस की जरूरत थी। उन्होंने कहा कि इस गठबंधन के बाद प्रदेश में कांग्रेस और आईएलएलडी का कोई भविष्य नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि इसे समूचे प्रदेश और खासकर हिसार लोकसभा क्षेत्र के लोगों में भारी उत्साह है। कुलदीप ने कहा कि अन्ना हजारे की मुहिम से यह साबित हो गया कि आम आदमी भ्रष्टाचार से दुखी है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारियों को संसद में न भेजकर और क्षेत्र से भेदभाव करने वालों को सबक सिखाने का मौका सबसे पहले हिसार की जनता को मिला है। इस दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री वीर कुमार यादव ने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय, राज्य व जिला इकाई तन, मन व धन से गठबंधन उम्मीदवार के साथ है।