हिसार। हजकां-भाजपा उम्मीदवार कुलदीप बिश्नोई को आज उस समय बड़ी सफलता हासिल हुई जब अहीरवाल के कद्दावर व संघर्षशील नेता और पूर्व विधायक नरेश यादव ने अपने प्रदेश स्तरीय संगठन हरियाणा युवा किसान पार्टी को हरियाणा जनहित कांग्रेस में विलय करते हुए हजकां नेतृत्व की नीतियों में आस्था जताई। कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि पूर्व विधायक नरेश यादव के हजकां में आने से पार्टी को भारी मजबूती मिली है।
उन्होंने नरेश यादव को भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त करने की घोषणा की। हजकां अध्यक्ष ने कहा कि नरेश यादव द्वारा जनहितों के लिए जारी संघर्ष के मद्देनजर भविष्य में भी पार्टी संगठन में उन्हें भरपूर मान-सम्मान दिया जाएगा। हजकां अध्यक्ष कुलदीप बिश्नोई के सेक्टर-15 स्थित आवास पर हजारों समर्थकों के साथ पहुंचे पूर्व विधायक नरेश यादव का पूर्व सांसद पंडित रामजीलाल, पूर्व विधायक अमीरचंद मक्कड़, नारनौल जिलाध्यक्ष प्रोफेसर रोशन लाल यादव, रेवाड़ी जिलाध्यक्ष राव राजेंद्र ठेकेदार, हिसार जिलाध्यक्ष रणधीर पनिहार, कुसुम शर्मा व हांसी हलका प्रधान रवींद्र बहार ने सहित पार्टी नेताओं ने जोरदार स्वागत किया।
पूर्व विधायक नरेश यादव द्वारा हजकां में शामिल होने से हजकां-गठबंधन को हांसी, बवानीखेड़ा व आदमपुर क्षेत्र के अहीर बाहुल्य इलाकों में काफी बढ़त मिलेगी। नरेश यादव ने कहा कि कुलदीप बिश्रोई के प्रत्याशी बनने के बाद इनेलो खेमे को अभी से वर्ष 2004 के भिवानी लोकसभा में मिली करारी हार का डर सताने लगा है। उन्होंने कहा कि हिसार क्षेत्र व 36 बिरादरी का भला स्वर्गीय चौ. भजनलाल ने ही किया है और भविष्य में भी उनके राजनैतिक वारिस कुलदीप बिश्नोई ही यहां के लोगों को क्षेत्रवाद के आधार पर होने वाले भेदभाव से निजात दिला सकते हैं।
वर्ष 2005 के विधानसभा चुनाव में जब समूचे प्रदेश में कांग्रेस की लहर चल रही थी तब नरेश यादव निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर कांग्रेसी उम्मीदवार राव नरेंद्र को परास्त कर विधायक बने थे। वर्ष 1985 में छात्र संघ चुनाव करवाने की मांग को लेकर नौ दिन तक आमरण अनशन करना, एसईजेड के विरोध में गडग़ांव में रथयात्रा करना, एसवाईएल की मांग को लेकर राष्ट्रपति भवन तक की पैदल यात्राएं करना, पानी की मांग को लेकर दस दिन तक जेल में आमरण अनशन करना, हरियाणा को उसके हिस्से का पानी दिलाने के लिए ललकार महारैली करना व उसमें कई बड़े केंद्रीय नेताओं को बुलाना तथा लोकसभा व विधानसभा चुनाव लड़कर दमदार हाजिरी दर्ज करना नरेश यादव की उपलब्धियां हैं। वर्तमान में प्रदेश भर में हरियाणा युवा किसान पार्टी नाम से उनका संगठन सक्रिय रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें