24 जनवरी, 2012

'भ्रष्टाचार और महंगाई से बचाव के लिए बदलाव जरूरी'


बल्लभगढ़, संवाद सहयोगी : हरियाणा जनहित कांग्रेस के सुप्रीमो व हिसार से सांसद कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि प्रदेश को भ्रष्टाचार, महंगाई से बचाने के लिए सरकार में बदलाव जरूरी है। यह बदलाव केवल जनता ही ला सकती है। इसके लिए लोगों को जागरूक होना होगा।
कुलदीप बिश्नोई सुभाष कालोनी में आयोजित हजकां-भाजपा गठबंधन जनसभा को संबोधित कर रहे थे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व तिगांव से विधायक कृष्णपाल गुर्जर विशिष्ट अतिथि व आयोजन हजकां के पूर्व युवा अध्यक्ष योगेश शर्मा ने किया।
कुलदीप ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व.भजन लाल के कार्यकाल में प्रदेश ने जितनी तरक्की की थी, उतनी कभी नहीं नहीं की। इनेलो सरकार में गुंडों व बदमाशों का राज था, तो कांग्रेस में महंगाई व भ्रष्टाचार का बोलबाला है। दोनों सरकारों ने प्रदेश को काफी पीछे कर दिया है। लोग बिजली, पानी, सड़क, सीवर, अच्छी शिक्षा के लिए तरस रहे हैं। कांग्रेस नेता अपने खजाने भरने में लगे हुए हैं। भ्रष्टाचार में लिप्त नेताओं की संपत्ति की जांच सीबीआई से नहीं बल्कि देश के मुख्य न्यायाधीश से कराई जाए।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस सरकार दो तरह का राज करती है। एक तो जहां हर प्रकार सुविधा मिलती है, जैसे रोहतक में व दूसरा जहां लोगों को मूलभूत सुविधा भी मुहैया नहीं हो। इसमें जिला फरीदाबाद का नाम सबसे पहले हैं। कंाग्रेस की न तो नीति ठीक है और न ही नीयत।
जनसभा के आयोजक योगेश शर्मा ने अतिथियों का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में हजकां के जिला अध्यक्ष डा.तेजपाल शर्मा, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सूरज मान, पूर्व उपमहापौर रेणू भाटिया, भाजपा के राष्ट्रीय किसान मोर्चा के कार्यकारिणी सदस्य मूलचंद शर्मा, पूर्व पार्षद सुरेंद्र तेवतिया, सीमा त्रिखा, नरेंद्र गुप्ता ने भी सभा को संबोधित किया। इस मौके पर भाजपा लीगल सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवदत्त वशिष्ट मुख्य रूप से मौजू

कोई टिप्पणी नहीं: