24 फ़रवरी, 2012

राज्यपाल का कथन सच्चाई से दूर : बिश्नोई


चंडीगढ़): हरियाणा जनहित कांग्रेस के अध्यक्ष व सांसद कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि विधानसभा सत्र के अभिभाषण में राज्यपाल ने राज्य को देश के अग्रणी राज्यों में बताया है। उनका यह कथन सच्चाई से कोसों दूर है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर राज्यपाल के हाथों में अपने बखान का पुलिंदा  थमा दिया।
राज्यपाल कुशल राजनीतिज्ञ व सुलझे हुए व्यक्तित्व होने के नाते सबके आदरणीय हैं। इसलिए उन्हें सदन में दिए गए अभिभाषण के तथ्यों की सच्चाई जानकर ही वक्तव्य देना चाहिए था। राज्य सरकार को भी अपने राजनैतिक स्वार्थों के लिए राज्यपाल की गरिमा का दुरुपयोग नहीं करना चाहिए था।
बिश्नोई ने कहा कि हरियाणा प्रदेश के वास्तविक धरातल की स्थिति राज्यपाल अभिभाषण में किए गए गुणगान से बिल्कुल अलग है। सरकार पर करीब 52 हजार करोड़ रूपए का भारी-भरकम कर्ज है।  सांसद ने कहा कि मौजूदा सरकार ने बीते सात सालों में प्रदेश की जीवन रेखा कहलाने वाली एस.वाई.एल. के मुद्दे को सुलझाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जिससे प्रदेश की लाखों एकड़ भूमि ङ्क्षसचाई के अभाव में बंजर पड़ी है। 

कोई टिप्पणी नहीं: