13 सितंबर, 2011

कुलदीप के लिए वोट मांगने हिसार आएंगे गडकरी, सुषमा

हिसार। भाजपा-हजकां गठबंधन के उम्मीदवार व हजकां अध्यक्ष कुलदीप बिश्नोई आगामी 21 सितंबर को समर्थकों की भारी तादाद के बीच नामांकन भरेंगे। यह बात उन्होंने आज अपने चुनाव मुख्यालय का उद्घाटन के बाद आयोजित पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि दोनों दलों की संयुक्त कार्यकारिणी की बैठक 15 सितंबर को हिसार में होगी। उन्होंने बताया कि 11 अक्टूबर को गठबंधन द्वारा हिसार में महारैली आयोजित की जाएगी और यह रैली हजकां की रोहतक रैली से भी बड़ी होगी।

उन्होंने बताया कि महारैली में भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी, नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज, अरूण जेटली जैसे अनेक राष्ट्रीय नेता शिरकत करेंगे। कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि हजकां-भाजपा गठबंधन स्वाभाविक है और प्रदेश में राजनैतिक बदलाव के लिए लंबे अरसे से ऐसे ही गठबंधन की जरूरत थी। इस गठबंधन के बाद प्रदेश में कांग्रेस व इनेलो का कोई भविष्य नहीं रहेगा।

पत्रकारों से बातचीत में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री वीर कुमार यादव ने कहा कि पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता बिश्रोई की जीत के लिए जी-जान लड़ा देगा। इस अवसर पर पूर्व सांसद पंडित रामजीलाल, पूर्व मंत्री डॉ. धर्मबीर यादव, पूर्व विधायक अमीरचंद मक्कड़, पूर्व विधायक सूबे सिंह पूनिया, भाजपा की ओर से जिलाध्यक्ष प्रोफेसर कृष्णलाल रिणवा, श्रीनिवास गोयल, जोगीराम सिहाग, मंदीप मलिक, डॉ. योगेश बिदानी, डीएम यादव जबकि हजकां के जिलाध्यक्ष रणधीर पनिहार, गुरमेश बिश्नोई, रामनिवास राड़ा, गुलजार काहलों, ज्ञान तायल, कृष्णा यादव, बिमला डालमिया, सरोज सिहाग, अंगूरी सैनी, सुनीलपाल वाल्मीकि, सुभाष टाक, विनोद ऐलावादी, बलदेव खोखर, इंद्रोश गुज्जर, सुभाष बिश्नोई, महाबीर गावडिय़ा, राजपाल सिंघवा, तजबीर मलिक, संतोष ढुल, दयानंद शर्मा, मनोज जांगड़ा, फूलकुमार मात्रश्याम, महेंद्र चिकनवास आदि सहित भारी संख्या में भाजपा-हजकां नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: