एनबीटी न्यूज ॥ हिसार : हरियाणा जनहित कांग्रेस (बीएल) के अध्यक्ष एवं सांसद कुलदीप बिश्नोई ने लोकसभा में एसवाईएल के निर्माण की मांग को उठाने के बाद मंगलवार को लोकसभा में फतेहबाद जिला के गोरखपुर में पिछले लंबे समय से धरने पर बैठे किसानों की मांगों को लेकर जोरदार आवाज उठाई। कुलदीप बिश्नोई ने संसद में कहा कि सरकार द्वारा प्रस्तावित गोरखपुर परमाणु संयत्र के विरोध में फतेहाबाद जिले के 30 गांवों के किसान पिछले 16 महीनों से धरने पर बैठे हैं, परंतु असंवेदनशील हो चुकी कांग्रेस सरकार का इन किसानों की तरफ कोई ध्यान नहीं है। सांसद कुलदीप बिश्नेाई ने कहा कि इस परमाणु संयत्र के लगने से जहां किसानों की 1500 एकड़ उपजाऊ कृषि भूमि अधिग्रहीत होगी, वहीं केन्द्र सरकार यहां परमाणु संयंत्र लगाकर परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड के नियमों का भी उल्लंघन किया जा रहा है। नियमों के अनुसार परमाणु बिजली प्लांट 10 हजार आबादी वाले क्षेत्र से करीब 6.6 किलोमीटर दूर होना चाहिए। सांसद ने आग्रह किया कि केन्द्र सरकार तुरंत इस प्रस्तावित प्लांट को रद्द करे, क्योंकि यहां की भूमि कृषि के लिए बहुत ही उपजाऊ है और यहां गेहूं, चावला, कपास, सरसों आदि की फसलें होती हैं। इसके अतिरिक्त परमाणु बिजली संयंत्र लगाने मानव जाति के लिए भी खतरनाक साबित हो सकता है। गोरखपुर में परमाणु बिजली संयंत्र लगाकर सरकार किसानों और लाखों लोगों के जीवन से खिलवाड़ कर रही है। इस प्रस्ताव को तुरंत प्रभाव से रद्द किया जाए और गोरखपुर के किसानों की भूमि को उन्हें वापिस किया जाए।
हरियाणा जनहित कांग्रेस (बीएल) हरियाणा में सबसे उभरती हुई नयी पार्टी है ! हरियाणा जनहित कांग्रेस (बीएल) के अध्यक्ष चोधरी कुलदीप बिश्नोई हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चोधरी भजन लाल के बेटे है ! आने वाली सरकार हरियाणा जनहित कांग्रेस (बीएल) की होगी और अगले मुख्यमंत्री चोधरी कुलदीप बिश्नोई होंगे !
07 जनवरी, 2012
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
ब्लॉग आर्काइव
- जून 2012 (1)
- मार्च 2012 (1)
- फ़रवरी 2012 (2)
- जनवरी 2012 (5)
- दिसंबर 2011 (1)
- नवंबर 2011 (8)
- अक्टूबर 2011 (1)
- सितंबर 2011 (7)
- अगस्त 2011 (1)
- जुलाई 2011 (2)
- जून 2011 (10)
- मई 2011 (5)
- अप्रैल 2011 (2)
- मार्च 2011 (8)
- फ़रवरी 2011 (6)
- जनवरी 2011 (1)
- अप्रैल 2010 (3)
- मार्च 2010 (15)
- फ़रवरी 2010 (1)
- जनवरी 2010 (2)
- नवंबर 2009 (1)
- अक्टूबर 2009 (2)
- अगस्त 2009 (1)
- जून 2009 (1)
- अप्रैल 2009 (3)
- फ़रवरी 2009 (1)
- अगस्त 2008 (2)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें