एनबीटी न्यूज ॥ हिसार
दिल्ली रोड स्थित मिड टाउन ग्रैंड में गुरुवार को बीजेपी -एचजेसी संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन कियागया। इस मौके पर गठबंधन के उम्मीदवार कुलदीपबिश्नोई ने कहा कि कांग्रेस पिछले 7 साल से हिसार क्षेत्र कीअनदेखी करती आ रही है। यहां के लोग मूलभूत बिजली -पानी व सड़क - परिवहन आदि के लिए तरस गए हैं।उन्होंने कहा कि कुछ ऐसी ही स्थिति आईएनएलडी के 6साल के शासन में रही। आईएनएलडी नेताओं ने तो शहरमें लूट , जोर - जबरदस्ती और भय - भ्रष्टाचार का माहौलबना रखा था। आज लोगों के वोट लेने के लिए यही लोगव्यापारी , कर्मचारी , किसान व मजदूर हितों की बात कररहे हैं। असल में आईएनएलडी और कांग्रेस को हिसारलोकसभा क्षेत्र में वोट मांगने का अधिकार ही नहीं है।
सम्मेलन में बीजेपी के प्रदेश प्रभारी डॉ . हर्षवर्धन ने कहा कि अब लाल बहादुर शास्त्री , सरदार वल्लभ भाईपटेल जैसे नेताओं वाली कांग्रेस नहीं रही। आज की कांग्रेस सोनिया जैसे भ्रष्ट लोगों के हाथों की कठपुतली है।उन्होंने कहा कि कल तक हाथ मिलाने को आतुर चौटाला परिवार के लोग एचजेसी के साथ गठबंधन होने परबीजेपी को जीरो बता रहे हैं। वे शायद भूल गए कि जब - जब वे सत्ता में आए बीजेपी के दम पर ही आए हैं।
इस मौके पर गठबंधन के अन्य वक्ताओं ने कहा कि राज्य में आने वाला समय बीजेपी - एचजेसी गठबंधन का है।इस उपचुनाव में कुलदीप की एकतरफा लहर चल रही है। उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश चौटाला और भूपेंद्र सिंहहुड्डा ने हिसार क्षेत्र के साथ हमेशा भेदभाव किया है और उन्होंने सिवाय झूठे वायदों व झांसों के यहां के लोगों कोकुछ नहीं दिया। इसलिए लोग इनकी सरकारों से तंग आ चुके हैं।