नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को हरियाणा जनहित कांग्रेस (एचजेसी) के साथ गठबंधन की घोषणा की है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल ने कांग्रेस से अलग होने के बाद एचजेसी की स्थापना की थी।
इस गठबंधन की घोषणा संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में की गई, जिसे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी, वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज एवं भजन लाल के पुत्र एवं एचजेसी प्रमुख कुलदीप बिश्नोई द्वारा सम्बोधित किया गया।
गडकरी ने कहा, "राज्य में यह गठबंधन सत्ता में वापस आएगा और सभी 10 लोक सभा सीट पर विजय हासिल करेगा।"
यह गठबंधन हिसार लोक सभा उपचुनाव लड़ेगा। एचजेसी संस्थापक भजनलाल का निधन हो जाने से हिसार लोक सभा की सीट खाली हो गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें