हिसार। आगामी 13 अक्टूबर को होने वाले हिसार लोकसभा उपचुनाव के नाम पर इस बार प्रदेश की तीनों मुख्य पार्टियों के बीच महासंग्राम होने की संभावना जताई जा रही है। इनेलो ने पार्टी के प्रधान महासचिव एवं डबवाली के विधायक डा. अजय चौटाला को मैदान में उतार दिया है वहीं हजकां की ओर से पार्टी अध्यक्ष कुलदीप बिश्नोई का मैदान में आना तय माना जा रहा है। ऐसे में सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी भी इस मैदान में किसी मजबूत प्रत्याशी को उतारने से नहीं चूकना चाहती। तीनों ही दलों के लिए यह चुनाव प्रतिष्ठा का प्रश्न बना हुआ है और जनता में चर्चा है कि इस चुनाव में जो जीता वही सिकंदर होगा।
सत्तारूढ़ कांग्रेस, मुख्य विपक्षी दल इनेलो एवं कुलदीप बिश्नोई के नेतृत्व वाली हरियाणा जनहित कांग्रेस इस चुनाव को जीतने के लिए ऐड़ी-चोटी का जोर लगाकर इस चुनाव को महासंग्राम बनाने के प्रयास में जुट गई है। सत्तारूढ़ कांग्रेस जहां इस चुनाव को जीतकर अपने द्वारा करवाए गए विकास की जीत का डंका बजाने के प्रयास में है वहीं हजकां अध्यक्ष इस सीट को परम्परागत तथा अपनी पार्टी का कब्जा बरकरार रखकर अपनी धाक जमाने का प्रयास करेगी।
जहां तक इनेलो का सवाल है, संगठन की मजबूती के लिए विख्यात इनेलो ने पार्टी के प्रधान महासचिव अजय चौटाला को मैदान में उतार कर साफ संकेत दे दिए हैं कि वह कोई भी रिस्क लेने को तैयार नहीं है तथा पूरी मजबूती से चुनाव लड़कर जीत हासिल करेगी। वैसे अजय की उम्मीदवारी के साथ ही पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं में काफी हौंसला देखा जा रहा है। इंडियन नेशनल लोकदल एवं हरियाणा जनहित कांग्रेस ने पिछले काफी दिनों से हिसार लोकसभा क्षेत्र में चुनाव अभियान चला रखा था वहीं कांग्रेस इस तामझाम से अभी तक दूर है।
हरियाणा जनहित कांग्रेस (बीएल) हरियाणा में सबसे उभरती हुई नयी पार्टी है ! हरियाणा जनहित कांग्रेस (बीएल) के अध्यक्ष चोधरी कुलदीप बिश्नोई हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चोधरी भजन लाल के बेटे है ! आने वाली सरकार हरियाणा जनहित कांग्रेस (बीएल) की होगी और अगले मुख्यमंत्री चोधरी कुलदीप बिश्नोई होंगे !
10 सितंबर, 2011
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
ब्लॉग आर्काइव
- जून 2012 (1)
- मार्च 2012 (1)
- फ़रवरी 2012 (2)
- जनवरी 2012 (5)
- दिसंबर 2011 (1)
- नवंबर 2011 (8)
- अक्टूबर 2011 (1)
- सितंबर 2011 (7)
- अगस्त 2011 (1)
- जुलाई 2011 (2)
- जून 2011 (10)
- मई 2011 (5)
- अप्रैल 2011 (2)
- मार्च 2011 (8)
- फ़रवरी 2011 (6)
- जनवरी 2011 (1)
- अप्रैल 2010 (3)
- मार्च 2010 (15)
- फ़रवरी 2010 (1)
- जनवरी 2010 (2)
- नवंबर 2009 (1)
- अक्टूबर 2009 (2)
- अगस्त 2009 (1)
- जून 2009 (1)
- अप्रैल 2009 (3)
- फ़रवरी 2009 (1)
- अगस्त 2008 (2)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें