24 जून, 2011

कांग्रेस न भाजपा, चुनाव लडेंग़े हजकां के चिन्ह पर : कुलदीप

ट्रिब्यून न्यूज सर्विस
हिसार के सेक्टर पंद्रह स्थित आवास पर हरियाणा जनहित कांग्रेस के सुप्रीमो कुलदीप बिश्श्रोई कार्यकत्र्ताओं से मिलते हुये।
हिसार, 23 जून। हरियाणा जनहित कांग्रेस के सप्रीमो व मंडी आदमपुर के विाधायक कुलदीप बिनोई आज सायं हिसार सेक्टर पंद्रह स्थित आवास पर पहुंचे और कार्यकत्र्ताओं से मिले। इस अवसर पर श्री बिश्रोई ने यह बात साफ कर दी कि वे न तो कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं और नही भारतीय जनता पार्टी में। उन्होंने कहा कि किसी राजनीतिक दल में शामिल होने की अफवाहें उड़ा कर उन्हें कमज़ोर करने का प्रयास सफल नहीं होगा।  हरियाणा जनहित कांग्रेस के चिन्ह पर ही हिसार लोकसभा क्षेत्र का उपचुनाव लड़ा जायेगा। उन्होंने कहा कि हिसार की जनता भलीभांति जानती है कि चौ. भजनलाल की विरासत किन सुरक्षित हाथों में सौंपनी है।
हिसार लोकसभा क्षेत्र से हजकां प्रत्याशी कौन होगा? इसके जवाब में कुलदीप बिश्रोई ने कहा कि यह फैसला तो पार्टी की हाई पावर कमेटी ही करेगी लेकिन वे इतना कह सकते हैं कि प्रत्याशी हमारे परिवार का ही कोई सदस्य होगा। इस अवसर पर पूर्व सांसद रामजीलाल, रणधीर पनिहार, रामनिवास राड़ा, सूबे सिंह आर्य, गुलज़ार काहलों, सत्यनारायण गुर्जर, कृष्णा यादव, सरोज सिहाग, महावीर गावडिय़ा, सुभाष टाक, बिनोई सभा के सुभाष बिश्रोई, देवीलाल बिनोई आदि मौजूद थे। इससे पहले कुलदीप बिश्रोई ने आज मंडी आदमपुर के डेढ़ दर्जन गांवों का दौरा भी किया। इस तरह कुलदीप बिश्रोई ने उपचुनाव के लिये कार्यकत्र्ताओं को तैयार रहने के संकेत दे दिये।
उल्लेखनीय है कि चौ. भजनलाल के निधन के बाद आज पहली बार कुलदीप बिश्रोई ने संवाददाताओं के सवालों के जवाब दिये। आज गुडग़ांव के गांव हयातपुर में सरपंच की हत्या की घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते श्री बिश्रोई ने कहा कि हरियाणा में जंगलराज है और कानून-व्यवस्था चौपट हो चुकी है। लोगों ने कानून को अपने हाथ में लेने से संकोच नहीं किया और पुलिस मूकदर्शक बन कर देखती रही।

कोई टिप्पणी नहीं: