06 जून, 2011

25 साल कांग्रेस में रहे

25 साल कांग्रेस में रहे




भजन लाल ने 25 साल से ज्यादा कांग्रेस में बिताए। 2005 के चुनाव के बाद जब भूपेंद्र सिंह हुड्डा को मुख्यमंत्री बना दिया गया तो वे पार्टी से खफा हो गए। हालांकि उनके बड़े बेटे चंद्रमोहन को उप मुख्यमंत्री बनाया गया मगर छोटे बेटे कुलदीप बिश्नोई ने कांग्रेस की खुले तौर पर मुखालफत शुरू कर दी। 2007 में पिता-पुत्र ने कांग्रेस छोड़कर हजकां पार्टी बना ली।



भजनलाल एक योग्य सांसद और लोकप्रिय नेता थे। उन्होंने कुशल प्रशासक के रूप में अपनी छाप छोड़ी। ""



जगन्नाथ पहाड़िया, राज्यपाल



भजनलाल ने सारा जीवन समाज सेवा में गुजारा। उनके निधन से हुई क्षति को भरना नामुमकिन है।""



भूपेंद्र सिंह हुड्डा, मुख्यमंत्री



प्रदेश ने एक मृदुभाषी व सक्रिय राजनेता खो दिया है। भजनलाल हंसमुख स्वभाव के नेता थे।""



ओमप्रकाश चौटाला, अध्यक्ष, इनेलो



भजन के निधन से राजनीति में खालीपन आ गया। वे सभी को साथ लेकर चलने वाले नेता थे।""



कृष्णपाल गुर्जर, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

कोई टिप्पणी नहीं: