सोनीपत. हरियाणा जनहित कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप सिंह बिश्नोई ने मंगलवार को नई अनाज मंडी में किसानों, व्यापारियों तथा पल्लेदारों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने मंडी का दौरा किया तथा यहां की व्यवस्था के बारे में लोगों से जानकारी ली।
दौरे के बाद आयोजित बैठक में कुलदीप ने कहा कि अनाज मंडी जैसी खराब हालत किसी भी मंडी की नहीं होगी। मंडी में किसानों को परेशान होते 20 दिनों से अधिक का समय हो चुका है, लेकिन सरकार का कोई भी प्रतिनिधि आज तक मंडियों में खरीद की जांच करने मंडी में नहीं पहुंचा। इसी कारण आज जब कुलदीप बिश्नोई मंडी में पहुंचे को किसानों व आढ़तियों के साथ मजदूरों ने खुलकर अपनी परेशानियों के बारे में बताया।
कुलदीप ने कहा कि तापमान 40 डिग्री तक पहुंच चुका है, लेकिन मंडी में पीने के लिए साफ पानी तक का भी इंतजाम नहीं है। सरकार सोनीपत के विकास कार्यो की अनदेखी किए हुए हैं। ओलावृष्टि के कारण भी सैकड़ों एकड़ गेहूं की फसल प्रभावित है, लेकिन सरकार प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की स्थिति में नहीं दिखाई दे रही।
कुलदीप के साथ धर्मपाल मलिक, जिला अध्यक्ष धर्मवीर खत्री, डा. आदिस जैन, संजय चौहान, विकास त्यागी, हरपाल सिंह, जयकुंवार जैन, लालु प्रधान, रणजीत सिंह कौशिक, ललित शर्मा, सतीश शर्मा, जसबीर सिंह छिक्कारा, कृष्ण भारद्वाज, विकास दहिया, बिमल जैन मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें