24 जनवरी, 2012

'भ्रष्टाचार और महंगाई से बचाव के लिए बदलाव जरूरी'


बल्लभगढ़, संवाद सहयोगी : हरियाणा जनहित कांग्रेस के सुप्रीमो व हिसार से सांसद कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि प्रदेश को भ्रष्टाचार, महंगाई से बचाने के लिए सरकार में बदलाव जरूरी है। यह बदलाव केवल जनता ही ला सकती है। इसके लिए लोगों को जागरूक होना होगा।
कुलदीप बिश्नोई सुभाष कालोनी में आयोजित हजकां-भाजपा गठबंधन जनसभा को संबोधित कर रहे थे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व तिगांव से विधायक कृष्णपाल गुर्जर विशिष्ट अतिथि व आयोजन हजकां के पूर्व युवा अध्यक्ष योगेश शर्मा ने किया।
कुलदीप ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व.भजन लाल के कार्यकाल में प्रदेश ने जितनी तरक्की की थी, उतनी कभी नहीं नहीं की। इनेलो सरकार में गुंडों व बदमाशों का राज था, तो कांग्रेस में महंगाई व भ्रष्टाचार का बोलबाला है। दोनों सरकारों ने प्रदेश को काफी पीछे कर दिया है। लोग बिजली, पानी, सड़क, सीवर, अच्छी शिक्षा के लिए तरस रहे हैं। कांग्रेस नेता अपने खजाने भरने में लगे हुए हैं। भ्रष्टाचार में लिप्त नेताओं की संपत्ति की जांच सीबीआई से नहीं बल्कि देश के मुख्य न्यायाधीश से कराई जाए।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस सरकार दो तरह का राज करती है। एक तो जहां हर प्रकार सुविधा मिलती है, जैसे रोहतक में व दूसरा जहां लोगों को मूलभूत सुविधा भी मुहैया नहीं हो। इसमें जिला फरीदाबाद का नाम सबसे पहले हैं। कंाग्रेस की न तो नीति ठीक है और न ही नीयत।
जनसभा के आयोजक योगेश शर्मा ने अतिथियों का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में हजकां के जिला अध्यक्ष डा.तेजपाल शर्मा, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सूरज मान, पूर्व उपमहापौर रेणू भाटिया, भाजपा के राष्ट्रीय किसान मोर्चा के कार्यकारिणी सदस्य मूलचंद शर्मा, पूर्व पार्षद सुरेंद्र तेवतिया, सीमा त्रिखा, नरेंद्र गुप्ता ने भी सभा को संबोधित किया। इस मौके पर भाजपा लीगल सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवदत्त वशिष्ट मुख्य रूप से मौजू

20 जनवरी, 2012

हिरणों के शिकारियों पर तुरंत कसे शिकंजा: बिश्रोई

चंडीगढ़। हरियाणा जनहित कांग्रेस के अध्यक्ष एवं सांसद कुलदीप बिश्नोई ने आदमपुर एवं अन्य क्षेत्रों में काले हिरणों के हो रहे बेखौफ शिकार पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए वन्य प्राणी एवं जीव रक्षा विभाग के अधिकारियों से शिकारियों पर तुरंत शिकंजा कसे जाने की मांग की है। 

सांसद ने कहा कि दुर्लभ प्रजाती के जीवों का शिकार करना गंभीर अपराध है और ऐसे लोगों को कड़ी से कड़ी सज़ा दी जानी चाहिए। हजकां अध्यक्ष कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि पिछले एक सप्ताह के दौरान आदमपुर क्षेत्र में दुर्लभ प्रजाति के 4 काले व 2 मादा हिरणों का शिकार तथा सिरसा जिले के गांव जंडवाला बिश्नोईयान में चार हिरणों की मौत से वन्य जीवों के अस्तित्व पर खतरे के बादल मंडराने लगे हैं।

दुर्लभ प्रजाति के वन्य जीवों की रक्षा करने में वन्य प्राणी एवं जीव रक्षा विभाग पूरी तरह से विफल रहा है और पिछले काफी समय से हरियाणा में काले हिरणों का शिकार हो रहा है। काले हिरणों के लगातार हो रहे शिकार से बिश्नोई समाज समेत हर वर्ग के लोगों में गहरा रोष व्याप्त है। 

हजकां अध्यक्ष ने कहा कि आदमपुर क्षेत्र में हिरणों के अलावा नीलगाय, चिंकारा, खरगोश, मोर, तीतर, चील आदि वन्य जीव कभी बहुतायत मात्रा में आसानी से पाए जाते थे, परंतु पिछले कुछ वर्षों से यहां जंगलों की अंधाधुंध कटाई एवं वन्य जीवों के शिकार से इनकी संख्या में भारी कमी आई गई है और कई प्रजातियां तो यहां लुप्त होने के कगार पर है। वन्य जीवों की लगातार घटती संख्या से पर्यावरण के लिए भी घातक सिद्ध हो सकती है, इसलिए सरकार को दुलर्भ प्रजाति समेत वन्य जीवों की रक्षा के लिए विशेष कदम उठाने चाहिएं।

07 जनवरी, 2012

किसानों के मुद्दे पर संसद में बोले कुलदीप

एनबीटी न्यूज ॥ हिसार : हरियाणा जनहित कांग्रेस (बीएल) के अध्यक्ष एवं सांसद कुलदीप बिश्नोई ने लोकसभा में एसवाईएल के निर्माण की मांग को उठाने के बाद मंगलवार को लोकसभा में फतेहबाद जिला के गोरखपुर में पिछले लंबे समय से धरने पर बैठे किसानों की मांगों को लेकर जोरदार आवाज उठाई। कुलदीप बिश्नोई ने संसद में कहा कि सरकार द्वारा प्रस्तावित गोरखपुर परमाणु संयत्र के विरोध में फतेहाबाद जिले के 30 गांवों के किसान पिछले 16 महीनों से धरने पर बैठे हैं, परंतु असंवेदनशील हो चुकी कांग्रेस सरकार का इन किसानों की तरफ कोई ध्यान नहीं है। सांसद कुलदीप बिश्नेाई ने कहा कि इस परमाणु संयत्र के लगने से जहां किसानों की 1500 एकड़ उपजाऊ कृषि भूमि अधिग्रहीत होगी, वहीं केन्द्र सरकार यहां परमाणु संयंत्र लगाकर परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड के नियमों का भी उल्लंघन किया जा रहा है। नियमों के अनुसार परमाणु बिजली प्लांट 10 हजार आबादी वाले क्षेत्र से करीब 6.6 किलोमीटर दूर होना चाहिए। सांसद ने आग्रह किया कि केन्द्र सरकार तुरंत इस प्रस्तावित प्लांट को रद्द करे, क्योंकि यहां की भूमि कृषि के लिए बहुत ही उपजाऊ है और यहां गेहूं, चावला, कपास, सरसों आदि की फसलें होती हैं। इसके अतिरिक्त परमाणु बिजली संयंत्र लगाने मानव जाति के लिए भी खतरनाक साबित हो सकता है। गोरखपुर में परमाणु बिजली संयंत्र लगाकर सरकार किसानों और लाखों लोगों के जीवन से खिलवाड़ कर रही है। इस प्रस्ताव को तुरंत प्रभाव से रद्द किया जाए और गोरखपुर के किसानों की भूमि को उन्हें वापिस किया जाए।

सत्ता के लिए एचजेसी-बीजेपी बनाएंगी रोडमैप

प्रमुख संवाददाता ॥ चंडीगढ़ 

हरियाणा में सियासत की जड़ें जमाने में जुटी एचजेसी तथा बीजेपी ने गठबंधन के कार्यक्रमों के लिए एक को-ऑर्डिनेशन कमिटी गठित की है। 

इस समिति में दोनों दलों के 10 सदस्य होंगे। यह समिति, एचजेसी के अध्यक्ष एवं सांसद कुलदीप बिश्नोई तथा बीजेपी के हरियाणा प्रभारी और दिल्ली से विधायक डॉ. हर्षवर्धन के मार्गदर्शन में काम करेगी। पूर्व सांसद एवं एचजेसी के वरिष्ठ नेता धर्मपाल मलिक को सर्वसम्मति से समिति काअध्यक्ष तथा पूर्व मंत्री एवं बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामबिलास शर्मा को संयोजक चुना गया। समिति में बीजेपी की ओर से सुरेश भट्ट, प्रो. गणेशी लाल एवं कैप्टन अभिमन्यु को शामिल किया गया है। इसका गठन शुक्रवार को दिल्ली में सांसद कुलदीप बिश्नोई के घर पर हुई बैठक में किया गया। बैठक के दौरान हिसार लोकसभा उप चुनाव एवं आदमपुर और रतिया विधानसभा उप चुनावों के नतीजों पर चर्चा भी हुई। 

बैठक में तय किया गया कि समन्वय समिति एवं गठबंधन के सभी जिलाध्यक्षों की एक बैठक 24 जनवरी को चंडीगढ़ में होगी। प्रस्तावित बैठक में गठबंधन की भावी रणनीति पर चर्चा करके प्रदेश की कांग्रेसी सरकार के खिलाफ चलाए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जाएगी। दोनों पार्टियों के नेताओं ने हुड्डा सरकार पर भ्रष्टाचार में लिप्त रहने का आरोप लगाते हुए प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था, असमान विकास, नौकरियों में हो रहे भेदभाव का मुद्दा उठाया। कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि प्रदेश की सरकार हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है। उन्होंने कहा कि लोेग बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंडियों में किसानों की फसलों की खरीद नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि एचजेसी-बीजेपी गठबंधन प्रदेश की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने और राज्य में 36 बिरादरी की स्वच्छ एवं पारदर्शी सरकार का गठन करने के अपने लक्ष्य के प्रति कृत संकल्प है।