चंडीगढ़, 28 जून : हरियाणा जनहित कांग्रेस (बी एल) के अध्यक्ष एवं सांसद कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि यूपीए सरकार के घपलों, घोटालों और गलत नीतियों से देश की अर्थव्यवस्था डांवाडोल हो चुकी है तथा देश का किसान, व्यापारी, कर्मचारी समेत हर वर्ग त्राही-त्राही कर रहा है। सांसद ने कहा कि बीते 6 महीने में रूपया डॉलर के मुकाबले लगभग 20 फीसदी गिर चुका है। भारत की औद्योगिक विकास दर में 3.5 प्रतिशत की गिरावट आई है। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह एवं मोंटेक सिंह आहलूवालिया जैसे प्रसिद्ध अर्थशास्त्री होने के बावजूद देश की अर्थव्यवस्था में चौंकाने वाली गिरावट आना दर्शाता है कि कांग्रेस की आर्थिक नीतियां देश तथा आम आदमी को डूबोने का काम किया। बेरोजगारी और महंगाई दोनों सुरसा के मुंह की तरफ बढ़ रही हैं। केन्द्र एवं प्रदेश की भ्रष्ट हुड्डा सरकार के घपले-घोटाले रोज उजागर हो रहे हैं।
सांसद ने कहा कि यूपीए सरकार की अर्थव्यवस्था पर से पकड़ बिल्कुल छूट चुकी है, जिसका खामियाजा लोगों को बेलगाम महंगाई के रूप में भुगतना पड़ रहा है। जीडीपी की वृद्धि दर गिर रही है, वहीं औद्योगिक उत्पादान की दर नकारात्मक हो चुकी है तथा नए रोजगार पैदा न होने की वजह से देश में पढ़े-लिखे बेरोजगारों की फौज बढ़ रही है। हजकां अध्यक्ष ने कहा कि यूपीए ने खाद्य कुप्रबंधन का भी रिकार्ड कायम किया है। रिकार्ड कृषि उत्पादन और सरकार के गोदामों में रिकार्ड खाद्यान्न भंडार के बावजूद खाद्य वस्तुओं की महंगाई आसमान छूना दर्शाता है कि कालाबाजारी और बिचौलिए अपना घर भर रहे हैं और खाद्य वस्तुओं की कृत्रिम कमी पैदा की जा रही है।
सांसद ने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश की हुड्डा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई हैं और देश एवं प्रदेश का हर वर्ग कांग्रेस के कुशासन से तंग आ चुका है। करोड़ों, अरबों रूपयों के घोटालों को अंजाम देकर जहां यूपीए सरकार जहां गिरती अर्थव्यवस्था के संकट के दौर से गुजर रही है, वहीं प्रदेश की हुड्डा सरकार पर 60 हजार करोड़ रूपए का भारी भरकम कर्ज है, जो हुड्डा सरकार की गलत नीतियों की देन है। कर्ज के बोझ तले दबी हुड्डा सरकार के पास कर्मचारियों तथा बुढ़ापा पैंशन बांटने तक के लिए पैसे नहीं है। उन्होंने कहा कि हुड्डा सरकार के कुशासन का आलम यह है कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति इतनी बदतर हो गई है कि महिलाएं, बच्चे तक सुरक्षित नहीं है। पिछले 7 सालों में हजारों की संख्या में ऐसे व्यापारियों को बदमाश अपनी गोली का निशाना बना चुके हैं, जिन्होंने फिरौती देने से मना कर दिया था। सांसद ने कहा कि यूपीए एवं हुड्डा सरकार के दिन अब गिनती के बचे हैं और ज
नता एनडीए के शासनकाल को याद कर रही है। उन्होंने कहा कि केन्द्र में राजग तथा हरियाणा में हजकां-भाजपा गठबंधन की सरकार बनना अब तय है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें