03 अक्टूबर, 2009

एचजेसी ने जारी किया घोषणापत्र

13 अक्टूबर को होने वाले असेंबली इलेक्शन के लिए हरियाणा जनहित कांग्रेस (एचजेसी) ने पार्टी क घोषणा पत्र जारी किया है। पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद भजनलाल, पार्टी अध्यक्ष कुलदीप बिश्नोई व पूर्व सांसद रामजीलाल ने हिसार स्थित आवास पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रंस में घोषणा पत्र जारी किया।

इस मौके पर पार्टी अध्यक्ष कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि एचजेसी ने अपने घोषणा पत्र में केवल उन्हीं योजनाओं को शामिल किया है, जिन्हें पूरा किया जा सके। उन्होंने वादा किया कि एचजेसी की सरकार बनने पर घोषणा-पत्र में दर्शायी गई हर योजना को सही ढंग से लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी 36 बिरादरी और समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए यह घोषणा लागू की जाएंगी। हमारे पास युवाओं के लिए रोजगार और बुजुर्गां के सम्मान है। महिला को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना पार्टी की प्राथमिकता है।

व्यापारी को भय से मुक्ति दिलाते हुए उनके कल्याण के लिए कदम उठाएंगे और कर्मचारियों के सेवा नियमों में संशोधन कर उनके जीवनस्तर को ऊंचा उठाने का की पूरी कोशिश की जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के 10 बुनियादी सिद्धांतों में सामाजिक सद्भावना, युवाओं को रोजगार, ग्रामीण व शहरी क्षेत्र का आधारभूत विकास, महिला उत्थान, हर वर्ग को समान अवसर, भय मुक्त समाज, सर्व शिक्षा व खेलों को बढ़ावा, बुजुर्गां का सम्मान, खुशहाल किसान व बेखौफ व्यापारी और स्वच्छ वातावरण को शामिल किया गया है।

एचजेसी अध्यक्ष ने कहा कि संपूर्ण रोजगार, आम आदमी की सरकार, कृषि क्षेत्र, परिवार कल्याण, कर्मचारी हित, व्यापार को बढ़ावा, गरीबों के जीवनस्तर में सुधार, महंगाई नियंत्रण, शिक्षा, स्वास्थ्य व परिवहन सेवाएं, समाज कल्याण, खेलकूद, आधारभूत ढांचे का विकास, पुलिस व कानून व्यवस्था में सुधार, बिजली संकट प्रबंधन फंड, सिंचाई व्यवस्था में सुधार, पर्यावरण व प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण सहित हर महत्वपूर्ण पहलू को घोषणा पत्र में शामिल किया गया है। उन्होंने वोटरों से अपील की कि 36 बिरादरी के हितों व हर वर्ग के कल्याण के लिए, आर्थिक तरक्की व सामाजिक सद्भावना के लिए, राजकीय कार्य में पारदर्शिता लाने, जनता के प्रति जवाबदेह बनाने, बिजली, पानी, सड़क, परिवहन, कानून-व्यवस्था की समस्या के समाधान के लिए और समूचे प्रदेश का विकास करवाने व रोजगार के अवसर मुहैया करवाने के लिए हरियाणा जनहित कांग्रेस को समर्थन दें।


2 टिप्‍पणियां:

vipinsharma55 ने कहा…

BSNL Employees wish its former colleague AMARNATH Besh wishes in the ensuing elections. AMARNATHJI has been a meticulous, hardworking and polite employee who took premature retirement from BSNL to make a foray into a new field. The void created by his departure from BSNL Chandigarh has not yet been filled.

vipinsharma55 ने कहा…

DEAR AMARNATHji(Candidate HJC, MULLANA),
Please email your latest mobile number so that best wishes /congratulations can be sent to you personally.It seems you have changed your previous number 9417003010