आदमपुर विधानसभा से हजकां प्रत्याशी कुलदीप बिश्नोई का एक वोट पर चुनावी खर्च करीब साढ़े सात रुपए आया। यह लबोलुआब प्रत्याशियों के चुनावी खर्च और प्राप्त वोटों के विश्लेषण करने पर निकला है।
हालांकि इस दौरान आदमपुर विधानसभा क्षेत्र से दस प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। भारतीय निर्वाचन आयोग के एक उम्मीदवार दस लाख रुपए तक की राशि खर्च चुनाव में खर्च कर सकता है।
ऐसे में कुल दस उम्मीदवार एक करोड़ रुपए तक की राशि खर्च कर सकते थे, लेकिन प्रत्याशियों ने मात्र 17,25,739 रुपए ही खर्च किए। चुनाव के दौरान विधानसभा क्षेत्र से कुल 1,05,356 वोट डाले गए थे।
अगर इन वोटों और प्रत्याशियों द्वारा खर्च की गई राशि के हिसाब से विश्लेषण किया जाए तो प्रति वोट खर्च मात्र 16 रुपए तक पड़ता है।
सबसे कम प्रति वोट खर्च फिर भी जीते
हजकां प्रत्याशी कुलदीप बिश्नाई ने चुनाव के दौरान कुल 3,60,433 रुपए की राशि खर्च कर 48,224 वोट हासिल किए और जीत हासिल की। उनका प्रति वोट चुनावी खर्च सबसे कम मात्र साढ़े सात रुपए पर सिमट गया।